American Friend Archives - हिंदी पथ

स्वामी विवेकानंद के पत्र – एक अमेरिकन मित्र को लिखित (12 अप्रैल, 1900)
(स्वामी विवेकानंद का एक अमेरिकन मित्र को लिखा गया पत्र)

अलामेडा, कैलिफोर्निया,
१२ अप्रैल, १९००

प्रिय –

‘माँ’ फिर से अनुकूल हो रही हैं। कार्य अब सफल हो रहे हैं। ऐसा होना ही था।

कर्म के साथ दोष अवश्य जुड़ा रहता है। मैंने उस संचित दोष का मूल्य बुरे स्वास्थ्य के रूप में चुकाया है। मैं प्रसन्न हूँ, उससे मेरा मन भी हलका हो गया है। जीवन में अब ऐसी शान्ति और कोमलता आ गयी है, जो पहले नहीं थी। मैं अब आसक्ति और उसके साथ साथ अनासक्ति दोनों सीख रहा हूँ, और क्रमशः अपने मन का स्वामी बनता जा रहा हूँ…

‘माँ’ ही अपना काम कर रही हैं; मै अब अधिक चिन्ता नहीं करता। प्रति क्षण मेरे समान सहस्रों पतंगें मरते हैं। उनका काम उसी प्रकार चलता रहता है। माँ की जय हो!… माँ की इच्छा के प्रवाह में निःसंग भाव से बहना, यही मेरा सम्पूर्ण जीवन रहा है। जिस समय मैंने इसमें बाधा डालने का यत्न किया है, उसी समय मैने कष्ट पाया है। उनकी इच्छा पूर्ण हो!…

मैं आनन्द में हूँ, मानसिक शान्ति का अनुभव कर रहा हूँ तथा पहले की अपेक्षा मैं अब अधिक विरक्त हो गया हूँ। अपने सगे-सम्बन्धियों का प्रेम दिन दिन घट रहा है, और ‘माँ’ का प्रेम बढ़ रहा है। दक्षिणेश्वर में वटवृक्ष के नीचे श्रीरामकृष्ण के साथ रात्रिजागरण की स्मृतियाँ एक बार फिर से जाग्रत हो रही हैं। और काम? काम क्या है? किसका काम? किसके लिए मैं काम करू?

मैं स्वतंत्र हूँ। मै ‘माँ’ का बालक हूँ। वे ही काम करती हैं, वे ही खेलती हैं। मैं क्यों संकल्प बनाऊँ? मैं क्या संकल्प बनाऊँ? बिना मेरे संकल्प के ‘माँ’ की इच्छानुसार ही चीजें आयीं ओर गयीं। हम उनके यंत्र हैं, वे कठपुतली की तरह नचाती हैं।

विवेकानन्द

The post स्वामी विवेकानंद के पत्र – एक अमेरिकन मित्र को लिखित (12 अप्रैल, 1900) appeared first on हिंदी पथ.

स्वामी विवेकानंद के पत्र – एक अमेरिकन मित्र को लिखित (7 अप्रैल, 1900)
(स्वामी विवेकानंद का एक अमेरिकन मित्र को लिखा गया पत्र)

सैन फ़्रांसिस्को,
७ अप्रैल, १९००

प्रिय – ,

किन्तु अब मैं इतना निश्चल तथा शान्त हो चुका हूँ, जैसा पहले कभी नहीं रहा। अब मै अपने पैरों पर खड़ा होकर महान् आनन्द के साथ पूर्ण परिश्रम कर रहा हूँ। कर्म में ही मेरा अधिकार है, शेष सब ‘माँ’ जानें।

देखो, जितने दिन यहाँ रहने को मैंने सोचा था, उससे अधिक दिन यहाँ रहकर मुझे कार्य करना होगा – ऐसा प्रतीत हो रहा है। किन्तु तदर्थ तुम विचलित न होना; अपनी सारी समस्याओं का समाधान मैं स्वयं ही कर लूँगा। अब मैं अपने पैरों पर खड़ा हो चुका हूँ एवं मुझे आलोक का भी दर्शन मिल रहा है। सफलता के फलस्वरूप मैं विपथगामी बन जाता और मै सन्यासी हूँ इस मूल बात की ओर सम्भवतः मेरी दृष्टि न रहती। इसलिए माँ मुझे यह शिक्षा दे रही हैं।

मेरी नौका क्रमशः उस शान्त बन्दरगाह को जा रही है, जहाँ से उसे कभी हटना न पड़ेगा। जय, जय माँ! अब मुझे किसी प्रकार की आकांक्षा अथवा कोई उच्चाभिलाषा नहीं है। ‘माँ’ का नाम धन्य हो। मैं श्रीरामकृष्ण देव का दास हूँ। मैं एक साधारण यन्त्र मात्र हूँ – और मैं कुछ नहीं जानता, जानने की भी मेरी कोई इच्छा नहीं है। ‘वाह गुरू की फतह।’

The post स्वामी विवेकानंद के पत्र – एक अमेरिकन मित्र को लिखित (7 अप्रैल, 1900) appeared first on हिंदी पथ.