Indumati Mitra Archives - हिंदी पथ

स्वामी विवेकानंद के पत्र – श्रीमती इन्दुमती मित्र को लिखित (24 नवम्बर, 1897)
(स्वामी विवेकानंद का श्रीमती इन्दुमती मित्र को लिखा गया पत्र)

देहरादून,
२४ नवम्बर, १८९७

कल्याणीया,

माँ, तुम्हारा तथा हरिपद का पत्र यथासमय प्राप्त हुआ। तुम लोगों के दुःखी होने का पर्याप्त कारण है। क्या किया जाय – तुम ही बताओ? मैं देहरादून जिस कार्य से आया था, वह भी निष्फल हुआ; सिन्ध भी नहीं जा सका। प्रभु की जो इच्छा! अब राजपूताना तथा काठियावाड़ होकर सिन्ध होता हुआ कलकत्ते लौटने की इच्छा है। मार्ग में एक और विघ्न होने की सम्भावना है। यदि वह न हो तो निश्चित ही मैं सिन्ध आ रहा हूँ। छुट्टी लेकर वृथा ही हैदराबाद आने आदि में अवश्य ही बहुत कुछ असुविधा हुई होगी। बर्दाश्त किया हुआ थोड़ा-सा भी कष्ट महान् फल का जनक होगा। आगामी शुक्रवार को यहाँ से मैं रवाना हो जाऊँगा, एवं सहारनपुर होकर एकदम राजपूताना जाने का विचार है। मेरा स्वास्थ्य अब ठीक है। आशा है कि तुम लोग भी सकुशल होंगे। यहाँ पर तथा देहरादून के समीप प्लेग फैलने के कारण बहुत गड़बड़ी मची हुई है, इसलिए हम लोगों को भी बहुत कुछ असुविधा का सामना करना पड़ रहा है तथा भविष्य में करना पड़ेगा। मठ के पते पर पत्र देने से मैं जहाँ कहीं भी रहूँ, मुझे वह पत्र मिल जायगा। हरिपद तथा तुम मेरा स्नेह तथा विशेष आशीर्वाद जानना। इति।

साशीर्वाद तुम्हारा,
विवेकानन्द

The post स्वामी विवेकानंद के पत्र – श्रीमती इन्दुमती मित्र को लिखित (24 नवम्बर, 1897) appeared first on हिंदी पथ.

स्वामी विवेकानंद के पत्र – श्रीमती इन्दुमती मित्र को लिखित (15 नवम्बर, 1897)
(स्वामी विवेकानंद का श्रीमती इन्दुमती मित्र को लिखा गया पत्र)

लाहौर,
१५ नवम्बर, १८९७

कल्याणीया,

माँ, यह अत्यन्त दुःख का विषय है कि इच्छा होने पर भी अब की बार सिन्ध जाकर तुम लोगों से मिलना सम्भव न हो सका। पहला कारण यह है कि कैप्टन तथा श्रीमती सेवियर जो कि इंग्लैण्ड से यहाँ आकर आज प्रायः नौ महीने से मेरे साथ घूम रहे हैं, देहरादून में जमीन खरीदकर एक अनाथालय स्थापित करने के लिए विशेष उत्सुक हैं। उनका विशेष आग्रह है कि मैं वहाँ जाकर उक्त कार्य प्रारम्भ करूँ – इसलिए देहरादून गए बिना मेरा छुटकारा नहीं है।

दूसरा यह है कि मूत्राशय में गड़बड़ी हो जाने के कारण मुझे अपने जीवन पर भरोसा नहीं है। मैं अभी भी यह चाहता हूँ कि कलकत्ते में एक मठ स्थापित हो, किन्तु उसकी कुछ भी व्यवस्था मैं नहीं कर पाया हूँ। साथ ही देशवासियों ने, इससे पूर्व हमारे मठ में जो सहायता प्रदान करते थे, वह भी बन्द कर दी है। उनका ख्याल है कि इंग्लैण्ड से पर्याप्त मात्रा में धन लेकर मैं लौटा हूँ!! इतना ही नहीं, इस वर्ष श्रीरामकृष्ण महोत्सव तक होना नितान्त कठिन है, क्योंकि विलायत हो आने के कारण रासमणि के उत्तराधिकारी मुझे बगीचे में नहीं जाने देंगे!! अतः राजपूताना आदि स्थलों में मेरे जो दो-चार मित्र हैं, उनसे मिलकर कलकत्ते में अपना एक केन्द्र निर्माण करने के लिए आप्राण प्रयास करना मेरा प्रथम कर्तव्य है। इन सब कारणों से नितान्त दुःख के साथ इस समय सिन्ध-यात्रा स्थगित करनी पड़ी। राजपूताना तथा काठियावाड़ होकर लौटते समय जाने का विशेष प्रयास करूँगा। तुम दुःखित न होना। एक दिन के लिए भी मैं तुम लोगों को नहीं भूला हूँ, किन्तु कर्तव्य पालन करना पहले उचित है। कलकत्ते में एक मठ स्थापित हो जाने पर मैं निश्चिन्त हो जाऊँगा। तभी मुझे यह भरोसा हो सकता है कि जीवन भर दुःख-कष्ट उठाकर मैंने जो कुछ कार्य किया है, मेरे शरीरान्त के बाद वह समाप्त नहीं हो जायगा। आज ही देहरादून रवाना हो रहा हूँ – वहाँ पर सात-एक दिन रहने के बाद राजपूताना और फिर वहाँ से काठियावाड़ आदि जाने का विचार है।

साशीर्वाद तुम्हारा,
विवेकानन्द

The post स्वामी विवेकानंद के पत्र – श्रीमती इन्दुमती मित्र को लिखित (15 नवम्बर, 1897) appeared first on हिंदी पथ.

स्वामी विवेकानंद के पत्र – श्रीमती इन्दुमती मित्र को लिखित (1897)
(स्वामी विवेकानंद का श्रीमती इन्दुमती मित्र को लिखा गया पत्र)

काश्मीर,
१८९७

कल्याणीया,

इतने दिन तुम्हें पत्र न देने एवं बेलगाँव न जाने के कारण तुम नाराज न होना। मैं बहुत बीमार था और उस समय जाना मेरे लिए असम्भव था। अब हिमालय-भ्रमण के फलस्वरूप पहले जैसा स्वास्थ्य अधिक अंश में मैं प्राप्त कर सका हूँ। शीघ्र ही पुनः कार्य प्रारम्भ करने का विचार है। दो सप्ताह के अन्दर पंजाब जाना है तथा लाहौर एवं अमृतसर में दो-एक व्याख्यान देकर तुरन्त ही कराची होते हुए गुजरात तथा कच्छ आदि के लिए रवाना होना है। कराची में निश्चित ही तुम लोगों से भेंट करूँगा।

काश्मीर वास्तव में ही भूस्वर्ग है – ऐसा देश पृथ्वी में दूसरा नहीं है। यहाँ पर जैसे सुन्दर पहाड़, वैसी ही नदियाँ, वैसी ही वृक्ष-लताएँ, वैसे ही स्त्री-पुरुष एवं पशुपक्षी आदि सभी सुन्दर हैं। अब तक न देखने के कारण चित्त दुखी होता है। अपनी शारीरिक तथा मानसिक अवस्था मुझे सविस्तार लिखना तथा मेरा विशेष आशीर्वाद जानना। सदा ही तुम लोगों की मंगलकामना कर रहा हूँ, यह निश्चित जानना।

तुम्हारा,
विवेकानन्द

The post स्वामी विवेकानंद के पत्र – श्रीमती इन्दुमती मित्र को लिखित (1897) appeared first on हिंदी पथ.

स्वामी विवेकानंद के पत्र – श्रीमती इन्दुमती मित्र को लिखित (24 मई, 1893)
(स्वामी विवेकानंद का श्रीमती इन्दुमती मित्र को लिखा गया पत्र)

बम्मई,
२४ मई, १८९३

माँ,

तुम्हारा और प्रिय हरिपद बाबाजी का पत्र पाकर बड़ी प्रसन्नता हुई। बराबर तुमको पत्र न लिख सका, इससे दुःख न मानो। मैं सदैव परमात्मा से तुम्हारे कल्याण की प्रार्थना करता हूँ। ३१ तारीख को मेरी अमेरिका-यात्रा निश्चित हो चुकी है, इसीलिए मैं अब बेलगाँव न जा सकूँगा। ईश्वर ने चाहा, तो अमेरिका और यूरोप से लौटने के बाद मैं तुमसे मिलूँगा। सदा श्री कृष्ण के चरणों में आत्म-समर्पण करती रहना। सदा इस बात का ध्यान रखना कि हम सब प्रभु के हाथ की कठपुतली हैं। सदा पवित्र रहना। मनसा वाचा कर्मणा पवित्र रहने की चेष्टा करती रहना और यथासाध्य दूसरों की भलाई करना। याद रखना, कि मनसा वाचा कर्मणा पति-सेवा करना ही स्त्री का मुख्य धर्म है नित्य यथाशक्ति गीता-पाठ करती रहना। तुमने अपने को इन्दुमती ‘दासी’ क्यों लिखा है? ‘दास’ और ‘दासी’ वैश्य अथवा शूद्र लिखा करते हैं; ब्राह्मण और क्षत्रिय को ‘देव’ या ‘देवी’ लिखना चाहिए। और फिर यह जाति-भेद तो आजकल के ब्राह्मण महात्माओं का किया हुआ है। कौन किसका दास है? सब हरि के दास हैं। अतएव प्रत्येक महिला को अपने पति का गोत्र नाम देना चाहिए, यही पुरानी वैदिक प्रथा है, जैसे इन्दुमती ‘मित्र’ इत्यादि। अधिक क्या लिखूँ; माँ, यह हमेशा याद रखना कि तुम लोगों के कल्याण के लिए मैं सर्वदा प्रार्थना कर रहा हूँ, प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि तुम शीघ्र पुत्रवती हो जाओ। अमेरिका जाकर वहाँ की आश्चर्यजनक बातें मैं तुमको बीच-बीच में पत्रों द्वारा लिखता रहूँगा। मैं इस समय बम्बई में हूँ और ३१ तारीख तक यहीं रहूँगा। खेतड़ी नरेश के प्राइवेट सेक्रेटरी मुझे यहाँ तक पहुँचाने आये हैं। किमधिकमिति।

आशीर्वादक,
सच्चिदानन्द

The post स्वामी विवेकानंद के पत्र – श्रीमती इन्दुमती मित्र को लिखित (24 मई, 1893) appeared first on हिंदी पथ.