मदर्स डे कब है 2023 में - जानें तारीख व दिन

हिंदीपथ द्वारा प्रस्तुत

मई 12, 2023

मदर्स डे को 2023 में 14 मई को मनाया जा रहा है। हर बार की तरह ही यह पर्व रविवार के दिन आयोजित होगा।

इतिहास

प्राचीन पर्व

मदर्स डे का इतिहास काफ़ी पुराना है। प्राचीन यूनानी और रोमन लोग मातृत्व को समर्पित उत्सव मनाते थे।

Green Star

1908

आधुनिक काल में मदर्स डे की शुरुआत 10 मई 1908 को हुई थी। इसका आरम्भ अन्ना जार्विस ने वेस्ट वर्जीनिया (संयुक्त राज्य अमेरिका) में किया था। एक पर्व के रूप में मान्यता के लिए उन्होंने लंबे समय तक मदर्स डे के लिए अभियान चलाया और अन्ततः सफलता प्राप्त की।

Green Star

1914

मदर्स डे को आधिकारिक स्वीकृत मिली सन् 1914 में। अन्ना जार्विस के प्रयासों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने इस उद्घोषणा पर हस्ताक्षर किए कि मई के द्वितीय रविवार को मदर्स डे या मातृ दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

Green Star

मदर्स डे से हाल में कुछ विवाद भी जुड़े रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह पर्व बाज़ारवाद की चपेट में आ चुका है। इसका मातृत्व के पवित्र भाव से कुछ लेना देना नहीं है।

Green Star

अमेरिका में वेलेंटाइंस डे के बाद मदर्स डे एक ऐसा पर्व है जिस मौक़े पर सबसे ज़्यादा फूल भेंट किए जाते हैं।

मदर्स डे का सही अर्थ

मातृत्व का दिन

यह दिन हर माँ को समर्पित है चाहे वह सगी माँ हो या ऐसी कोई महिला जिसने आपको ममता दी है।

Green Star

माँ से ही जीवन है। माँ बिना शर्त अपने बच्चे को प्यार देती है और हमेशा उसका ख़्याल रखती है। इसलिए इस मदर्स डे को बनाएँ कुछ ख़ास।

Green Star

2023

इस मदर्स डे अपनी माँ के साथ बिताएँ ख़ास लम्हे। उन्हें दें कुछ ऐसी भेंट जो आपकी भावनाओं को प्रकट करती हो। मदर्स डे की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।