इलायची के फायदे
इलायची के फायदे अनेक हैं। यह सेहत को सुधारती है, रोगों से बचाती है।
आइए, इस लेख में जानते हैं इलायची के इन लाभों को।
सर्दियों के दौरान सर्दी जुखाम जैसी आम समस्याओं में बड़ी इलायची (Badi Ilaichi) की चाय पिएँहरी इलायची व लौंग हर्बल या ग्रीन टी के साथ उबालकर दिन में 2-4 बार पीने से बंद गला खुल जाता है और गले की खराश में आराम मिलता है
इलायची एक प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल है, जिसे चबाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है। ऐसा माना गया है कि नियमित रूप से इसका सेवन हमें अनेक प्रकार के रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। यदि आप ऋतु परिवतर्न के साथ होने वाली छोटी-मोटी बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो रोज़ाना इलायची का सेवन करें।
हाजमा सुधारने में छोटी इलायची (Choti Ilaychi) के फायदे बहुत हैं। खासकर छोटी इलायची में मौजूद एंजाइम्स पाचन सम्बंधी सम्स्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। यह पाचन भी बढ़ाती है। यदि आप गैस्ट्रिक अल्सर से पीड़ित हैं तो हरी इलायची के चूर्ण का सेवन करने से रोग में काफी आराम मिलेगा।
इलायची एक बढ़िया रक्त शोधक तो है ही, साथ ही यह मूत्राशय, गाल ब्लैडर व किडनी से विषैले पदार्थों–जिन्हें टोक्सिंस कहा जाता है–तथा अतिरिक्त नमक आदि को निकालने में मदद करती है।
अच्छी नींद के लिए ऑइल बर्नर में इलायची के तेल की कुछ बूँदें डालें, जिसकी भीनी-भीनी खुशबू से आपको मीठी नींद आएगी
इलायची खाने से पेट के अंदर पाचक रस उत्पन्न होते हैं, जिससे भूख खुलती है। जिन लोगों को भूख न लगती हो, उन्हें भोजन से कुछ देर पहले 2-4 इलायची खूब चबा-चबाकर खानी चाहिए।
अस्थमा रोग में रोजाना काली इलायची (Black Ilaichi) के दानों का चूर्ण गर्म पानी के साथ लेने से लाभ होगागले की खराश, गला बंद होने या बलगम वाली खांसी होने पर काली इलायची का सेवन लाभ देता है
आपको सुनकर शायद हैरानी हो, परन्तु यह सच है कि इलायची के नियमित सेवन से खून साफ रहता है। इससे त्वचा में भी निखार आता है। इसके अतिरिक्त आप त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए ऐसे सौंदर्य प्रसाधन इस्तेमाल कर सकते हैं, जिनमें इलायची के तेल का प्रयोग हो।