धर्म

आज रविवार है – Aaj Ravivar Ha

“आज रविवार है सूर्य देव का वार है” (Aaj Ravivar Hai) भजन पढ़ें व पाएँ भगवान भास्कर की कृपा। इसके मधुर शब्द (Bhajan lyrics) हृदय को भक्तिपूर्ण करने वाले हैं। अत्यन्त प्राचीन वैदिक काल से ही सूर्य देव का पूजन होता आया है।

गायत्री मंत्र भी उन्हीं को समर्पित है। भगवान सूर्य हृदय के अंधकार का नाश कर बुद्धि में ज्ञान का प्रकाश करते हैं। वे तमस् के साथ ही तमोगुण को भी विनष्ट कर देते हैं। “आज रविवार है” भजन सूर्य देव का वही भक्ति-रूपी प्रकाश अन्तःकरण में फैलाता है। इसके मीठे बोल आपको अवश्य ही भगवान भास्कर की भक्ति में डुबो देंगे।

यह भी पढ़ें – सूर्य कवच

आज रविवार है सूर्य देव का वार है इनसे जग उजयार है,
नव ग्रहों में शक्तिशाली महिमा अपरमपार है।

नव ग्रहों में सूर्ये देव ही सबसे पहले आते हैं,
बाकी सारे ग्रह तो इनकी परिक्रमा लगाते हैं।
तेज तो अपार है सूर्य देव का वार है,
नव ग्रहों में शक्तिशाली महिमा अपरमपार है॥
आज रविवार है…

रविवार को सूर्य देव को जल जो अर्पित करते हैं,
पाप-ताप से मुक्त होते खाली झोली भरते हैं।
भव से होते पार हैं सूर्य देव का वार है,
नव ग्रहों में शक्तिशाली महिमा अपरमपार है॥
आज रविवार है…

यह भी पढ़ें – सूर्य भगवान की आरती

यम, यमुना, शनि देव जी इनका तो परिवार हैं,
जिनके तेज से तीनों लोक में हो जाता उजयार है।
मिट जाता अंधियार है सूर्य देव का वार है,
नव ग्रहों में शक्तिशाली महिमा अपरमपार है॥
आज रविवार है…

माँ गायत्री मंत्र है प्यारा सूर्य देव को भाता है,
रविवार को एक माला मंत्र जो ये जप जाता है।
हो जाता उद्धार है सूर्य देव का वार है,
नव ग्रहों में शक्तिशाली महिमा अपरमपार है॥

आज रविवार है सूर्य देव का वार है इनसे जग उजयार है,
नव ग्रहों में शक्तिशाली महिमा अपरमपार है।

यह भी पढ़ें – मकर संक्रांति की आरती

विदेशों में बसे कुछ हिंदू स्वजनों के आग्रह पर आज रविवार है सूर्य देव का वार है (Aaj Ravivar Hai) भजन को हम रोमन में भी प्रस्तुत कर रहे हैं। हमें आशा है कि वे इससे अवश्य लाभान्वित होंगे। पढ़ें आज रविवार है सूर्य देव का वार है भजन रोमन में–

Read Aaj Ravivar Hai

āja ravivāra hai sūrya deva kā vāra hai inase jaga ujayāra hai,
nava grahoṃ meṃ śaktiśālī mahimā aparamapāra hai।

nava grahoṃ meṃ sūrye deva hī sabase pahale āte haiṃ,
bākī sāre graha to inakī parikramā lagāte haiṃ।
teja to apāra hai sūrya deva kā vāra hai,
nava grahoṃ meṃ śaktiśālī mahimā aparamapāra hai॥
āja ravivāra hai…

ravivāra ko sūrya deva ko jala jo arpita karate haiṃ,
pāpa-tāpa se mukta hote khālī jholī bharate haiṃ।
bhava se hote pāra haiṃ sūrya deva kā vāra hai,
nava grahoṃ meṃ śaktiśālī mahimā aparamapāra hai॥
āja ravivāra hai…

yama, yamunā, śani deva jī inakā to parivāra haiṃ,
jinake teja se tīnoṃ loka meṃ ho jātā ujayāra hai।
miṭa jātā aṃdhiyāra hai sūrya deva kā vāra hai,
nava grahoṃ meṃ śaktiśālī mahimā aparamapāra hai॥
āja ravivāra hai…

mā~ gāyatrī maṃtra hai pyārā sūrya deva ko bhātā hai,
ravivāra ko eka mālā maṃtra jo ye japa jātā hai।
ho jātā uddhāra hai sūrya deva kā vāra hai,
nava grahoṃ meṃ śaktiśālī mahimā aparamapāra hai॥

āja ravivāra hai sūrya deva kā vāra hai inase jaga ujayāra hai,
nava grahoṃ meṃ śaktiśālī mahimā aparamapāra hai।

अन्य वारों के भजन

आज सोमवार हैआज मंगलवार हैआज बुधवार है
आज गुरुवार हैआज शुक्रवार हैआज शनिवार है

सन्दीप शाह

सन्दीप शाह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। वे तकनीक के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार को लेकर कार्यरत हैं। बचपन से ही जिज्ञासु प्रकृति के रहे सन्दीप तकनीक के नए आयामों को समझने और उनके व्यावहारिक उपयोग को लेकर सदैव उत्सुक रहते हैं। हिंदीपथ के साथ जुड़कर वे तकनीक के माध्यम से हिंदी की उत्तम सामग्री को लोगों तक पहुँचाने के काम में लगे हुए हैं। संदीप का मानना है कि नए माध्यम ही हमें अपनी विरासत के प्रसार में सहायता पहुँचा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी पथ
error: यह सामग्री सुरक्षित है !!
Exit mobile version