धर्म

आया हरियाली तीज का त्यौहार – Aaya Hariyali Teej Ka Tyohar Mahina Sawan Ka Lyrics

“आया हरियाली तीज का त्यौहार” गीत के बोल पढ़ें जो अत्यन्त मीठे और मृदु हैं। संत बाबा श्री चित्र विचित्र बिहारी दास जी महाराज की मधुरवाणी में।

यह भी पढ़ें – हरितालिका तीज व्रत कथा

आया हरियाली तीज का त्यौहार,
महीना सावन का,
बाँध घुंघरू नाचे बहार,
महीना सावन का,
आया हरियाली तीज का त्योहार,
महीना सावन का॥

उमड़ घुमड़ घनघोर घटाएं,
रिमझिम बुँदे रस बरसाए,
गावे मेघा मेघ मल्हार,
महीना सावन का,
आया हरियाली तीज का त्योहार,
महीना सावन का॥

कोकिल चातक मोर चकोरे,
बुलबुल जुगनू तितलियाँ भोरें,
नाचे झूमे करे गुंजार,
महीना सावन का,
आया हरियाली तीज का त्योहार,
महीना सावन का॥

वन वन में फुलवारी फुले,
राधा माधव झूला झूले,
फूलों कलियों का श्रृंगार,
महीना सावन का,
आया हरियाली तीज का त्योहार,
महीना सावन का॥

सावन झूला दर्शन कीजे,
मधुप युगल हरि गायन कीजे,
जय बोलो युगल सरकार,
महीना सावन का,
आया हरियाली तीज का त्योहार,
महीना सावन का॥

आया हरियाली तीज का त्यौहार,
महीना सावन का,
बाँध घुंघरू नाचे बहार,
महीना सावन का,
आया हरियाली तीज का त्योहार,
महीना सावन का॥

विदेशों में जा बसे बहुत से देशवासियों की मांग है कि हम इस भजन को देवनागरी हिंदी के अतिरिक्त अंग्रेजी / रोमन में भी प्रस्तुत करें ताकि वे भी इस भजन को पढ़ सकें व आनंद ले सकें। पढ़ें Aaya Hariyali Teej Ka Tyohar रोमन में-

Read Aaya Hariyali Teej Ka Tyohar Lyrics

āyā hariyālī tīja kā tyauhāra,
mahīnā sāvana kā,
bā~dha ghuṃgharū nāce bahāra,
mahīnā sāvana kā,
āyā hariyālī tīja kā tyohāra,
mahīnā sāvana kā॥

umaड़ ghumaड़ ghanaghora ghaṭāeṃ,
rimajhima bu~de rasa barasāe,
gāve meghā megha malhāra,
mahīnā sāvana kā,
āyā hariyālī tīja kā tyohāra,
mahīnā sāvana kā॥

kokila cātaka mora cakore,
bulabula juganū titaliyā~ bhoreṃ,
nāce jhūme kare guṃjāra,
mahīnā sāvana kā,
āyā hariyālī tīja kā tyohāra,
mahīnā sāvana kā॥

vana vana meṃ phulavārī phule,
rādhā mādhava jhūlā jhūle,
phūloṃ kaliyoṃ kā śrṛṃgāra,
mahīnā sāvana kā,
āyā hariyālī tīja kā tyohāra,
mahīnā sāvana kā॥

sāvana jhūlā darśana kīje,
madhupa yugala hari gāyana kīje,
jaya bolo yugala sarakāra,
mahīnā sāvana kā,
āyā hariyālī tīja kā tyohāra,
mahīnā sāvana kā॥

āyā hariyālī tīja kā tyauhāra,
mahīnā sāvana kā,
bā~dha ghuṃgharū nāce bahāra,
mahīnā sāvana kā,
āyā hariyālī tīja kā tyohāra,
mahīnā sāvana kā॥

यह भी पढ़ें

सन्दीप शाह

सन्दीप शाह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। वे तकनीक के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार को लेकर कार्यरत हैं। बचपन से ही जिज्ञासु प्रकृति के रहे सन्दीप तकनीक के नए आयामों को समझने और उनके व्यावहारिक उपयोग को लेकर सदैव उत्सुक रहते हैं। हिंदीपथ के साथ जुड़कर वे तकनीक के माध्यम से हिंदी की उत्तम सामग्री को लोगों तक पहुँचाने के काम में लगे हुए हैं। संदीप का मानना है कि नए माध्यम ही हमें अपनी विरासत के प्रसार में सहायता पहुँचा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी पथ
error: यह सामग्री सुरक्षित है !!
Exit mobile version