हिंदी कहानी

अकबर बीरबल की कहानी – “कौन ऋतु सर्वोत्तम है?”

यह अकबर और बीरबल का एक और मज़ेदार और छोटा-सा क़िस्सा है, जिसमें बीरबल की तीक्ष्ण बुद्धि का हमें परिचय मिलता है। पढ़ें यह लघु कथा और आनन्द लें बीरबल की हाज़िरजवाबी का। अन्य अकबर बीरबल की कहानियां पढ़ने के लिए कृपया यहाँ जाएँ – अकबर-बीरबल के किस्से

एक दिन बादशाह राजकीय कामों से अवकाश पाकर अपने दरबार में बैठे थे। इधर-उधर बातें भी हो रहीं थीं।

तब बादशाह ने पूछा, “गर्मी, बर्सात, जाड़ा, हेमन्त, शिशिर और बसन्त – इन छहों ऋतुओं में सर्वोत्तम ऋतु कौन है?”

दरबारियों में अपनी अभिरुचि के अनुसार किसी ने कुछ और किसी ने कुछ बतलाया, परन्तु उनका मतैक्य न हुआ।

तब अकबर ने बीरबल से पूछे। बीरबल ने तुरन्त उत्तर दिया, “पृथ्वीनाथ! पेट भरों को सभी ऋतुएँ अच्छी होती हैं। भूखों के लिये एक भी नहीं। यानी सभी बुरी होती हैं।”

सन्दीप शाह

सन्दीप शाह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। वे तकनीक के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार को लेकर कार्यरत हैं। बचपन से ही जिज्ञासु प्रकृति के रहे सन्दीप तकनीक के नए आयामों को समझने और उनके व्यावहारिक उपयोग को लेकर सदैव उत्सुक रहते हैं। हिंदीपथ के साथ जुड़कर वे तकनीक के माध्यम से हिंदी की उत्तम सामग्री को लोगों तक पहुँचाने के काम में लगे हुए हैं। संदीप का मानना है कि नए माध्यम ही हमें अपनी विरासत के प्रसार में सहायता पहुँचा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी पथ
error: यह सामग्री सुरक्षित है !!
Exit mobile version