धर्म

हम को मन की शक्ति देना – Hum Ko Mann Ki Shakti Dena Lyrics

हम को मन की शक्ति देना,
मन विजय करें।
दूसरों की जय से पहले,
खुद को जय करें।

भेदभाव अपने दिल से,
साफ कर सकें।
दोस्तों से भूल हो तो,
माफ कर सकें।
झूठ से बचे रहें,
सच का दम भरें।
दूसरों की जय से पहले,
खुद को जय करें।

हम को मन की शक्ति देना,
मन विजय करें।
दूसरों की जय से पहले,
खुद को जय करें।

मुश्किलें पड़े तो हम पे,
इतना कर्म कर।
साथ दे तो धर्म का,
चलें तो धर्म पर।
खुद पे हौसला रहे,
बदी से ना डरें।
दूसरों की जय से पहले,
खुद को जय करें।

हम को मन की शक्ति देना,
मन विजय करें।
दूसरों की जय से पहले,
खुद को जय करें।

हम को मन की शक्ति देना,
मन विजय करें।
दूसरों की जय से पहले,
खुद को जय करें।

विदेशों में बसे कुछ हिंदू स्वजनों के आग्रह पर हम इस प्रार्थना को हम रोमन में भी प्रस्तुत कर रहे हैं। हमें आशा है कि वे इससे अवश्य लाभान्वित होंगे। पढ़ें यह प्रार्थना रोमन में–

Read Itni Shakti Hame Dena Data Lyrics

hama ko mana kī śakti denā,
mana vijaya kareṃ।
dūsaroṃ kī jaya se pahale,
khuda ko jaya kareṃ।

bhedabhāva apane dila se,
sāpha kara sakeṃ।
dostoṃ se bhūla ho to,
māpha kara sakeṃ।
jhūṭha se bace raheṃ,
saca kā dama bhareṃ।
dūsaroṃ kī jaya se pahale,
khuda ko jaya kareṃ।

hama ko mana kī śakti denā,
mana vijaya kareṃ।
dūsaroṃ kī jaya se pahale,
khuda ko jaya kareṃ।

muśkileṃ paḍa़e to hama pe,
itanā karma kara।
sātha de to dharma kā,
caleṃ to dharma para।
khuda pe hausalā rahe,
badī se nā ḍareṃ।
dūsaroṃ kī jaya se pahale,
khuda ko jaya kareṃ।

hama ko mana kī śakti denā,
mana vijaya kareṃ।
dūsaroṃ kī jaya se pahale,
khuda ko jaya kareṃ।

hama ko mana kī śakti denā,
mana vijaya kareṃ।
dūsaroṃ kī jaya se pahale,
khuda ko jaya kareṃ।


यह भी पढ़ें

सन्दीप शाह

सन्दीप शाह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। वे तकनीक के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार को लेकर कार्यरत हैं। बचपन से ही जिज्ञासु प्रकृति के रहे सन्दीप तकनीक के नए आयामों को समझने और उनके व्यावहारिक उपयोग को लेकर सदैव उत्सुक रहते हैं। हिंदीपथ के साथ जुड़कर वे तकनीक के माध्यम से हिंदी की उत्तम सामग्री को लोगों तक पहुँचाने के काम में लगे हुए हैं। संदीप का मानना है कि नए माध्यम ही हमें अपनी विरासत के प्रसार में सहायता पहुँचा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी पथ
error: यह सामग्री सुरक्षित है !!
Exit mobile version