धर्म

कौरवों के नाम – Kaurav Ke Naam

कौरवों के नाम प्रत्येक व्यक्ति जानना चाहता है। यूँ तो दुर्योधन और दुःशासन नामक कुछ कौरव तो लोगों को पता हैं, लेकिन सौ में से अधिकांश कौन थे और उनके क्या नाम थे इससे लोग अनजान हैं। आम तौर पर कुरु के वंशज कौरव नाम से जाने जाते हैं। लेकिन महाभारत की कथा में विशेषतः महाराज धृतराष्ट्र और महारानी गांधारी की संतानें कौरव नाम से पुकारी गई हैं। सौ कौरवों के नाम हमें महाभारत में प्राप्त होते हैं। एक और बहुत दिलचस्प तथ्य यह है कि कौरव मात्र सौ नहीं बल्कि उनकी संख्या 101 थी। वस्तुतः धृतराष्ट्र व गांधारी के सौ पुत्र तथा एक पुत्री उत्पन्न हुए थे। कौरवों के नाम (Kaurav Ke Naam) की बात आती है तो प्रायः सौ कौरवों की बहन को छोड़ दिया जाता है। हमने यहाँ सभी एक-सौ-एक नाम दिए हैं। कथा के अनुसार महर्षि वेदव्यास ने गांधारी के गर्भ को सौ भागों में विभक्त कर दिया था। जिनसे कौरवों का जन्म हुआ था। पढ़ें 100 कौरवों के नाम– 

  1. दुर्योधन (duryodhana)
  2. दुःशासन (duḥśāsana)
  3. दुःसह (duḥsaha)
  4. दुःशल (duḥśala)
  5. जलसंघ (jalasaṃgha)
  6. सम (sama)
  7. सह (saha)
  8. विंद (viṃda)
  9. अनुविंद (anuviṃda)
  10. दुर्धर्ष (durdharṣa)
  11. सुबाहु (subāhu)
  12. दुषप्रधर्षण (duṣapradharṣaṇa)
  13. दुर्मर्षण (durmarṣaṇa)
  14. दुर्मुख (durmukha)
  15. दुष्कर्ण (duṣkarṇa)
  16. विकर्ण (vikarṇa)
  17. शल (śala)
  18. सत्वान (satvāna)
  19. सुलोचन (sulocana)
  20. चित्र (citra)
  21. उपचित्र (upacitra)
  22. चित्राक्ष (citrākṣa)
  23. चारुचित्र (cārucitra)
  24. शरासन (śarāsana)
  25. दुर्मद (durmada)
  26. दुर्विगाह (durvigāha)
  27. विवित्सु (vivitsu)
  28. विकटानन्द (vikaṭānanda)
  29. ऊर्णनाभ (ūrṇanābha)
  30. सुनाभ (sunābha)
  31. नन्द (nanda)
  32. उपनन्द (upananda)
  33. चित्रबाण (citrabāṇa)
  34. चित्रवर्मा (citravarmā)
  35. सुवर्मा (suvarmā)
  36. दुर्विमोचन (durvimocana)
  37. अयोबाहु (ayobāhu)
  38. महाबाहु (mahābāhu)
  39. चित्रांग (citrāṃga)
  40. चित्रकुण्डल (citrakuṇḍala)
  41. भीमवेग (bhīmavega)
  42. भीमबल (bhīmabala)
  43. बालाकि (bālāki)
  44. बलवर्धन (balavardhana)
  45. उग्रायुध (ugrāyudha)
  46. सुषेण (suṣeṇa)
  47. कुण्डधर (kuṇḍadhara)
  48. महोदर (mahodara)
  49. चित्रायुध (citrāyudha)
  50. निषंगी (niṣaṃgī)
  51. पाशी (pāśī)
  52. वृन्दारक (vṛndāraka)
  53. दृढ़वर्मा (dṛḍha़varmā)
  54. दृढ़क्षत्र (dṛḍha़kṣatra)
  55. सोमकीर्ति (somakīrti)
  56. अनूदर (anūdara)
  57. दढ़संघ (daḍha़saṃgha)
  58. जरासंघ (jarāsaṃgha)
  59. सत्यसंघ (satyasaṃgha)
  60. सद्सुवाक (sadsuvāka)
  61. उग्रश्रवा (ugraśravā)
  62. उग्रसेन (ugrasena)
  63. सेनानी (senānī)
  64. दुष्पराजय (duṣparājaya)
  65. अपराजित (aparājita)
  66. कुण्डशायी (kuṇḍaśāyī)
  67. विशालाक्ष (viśālākṣa)
  68. दुराधर (durādhara)
  69. दृढ़हस्त (dṛḍha़hasta)
  70. सुहस्त (suhasta)
  71. वातवेग (vātavega)
  72. सुवर्च (suvarca)
  73. आदित्यकेतु (ādityaketu)
  74. बह्वाशी (bahvāśī)
  75. नागदत्त (nāgadatta)
  76. उग्रशायी (ugraśāyī)
  77. कवचि (kavaci)
  78. क्रथन (krathana)
  79. कुण्डी (kuṇḍī)
  80. भीमविक्र (bhīmavikra)
  81. धनुर्धर (dhanurdhara)
  82. वीरबाहु (vīrabāhu)
  83. अलोलुप (alolupa)
  84. अभय (abhaya)
  85. दृढ़कर्मा (dṛḍha़karmā)
  86. दृढ़रथाश्रय (dṛḍha़rathāśraya)
  87. अनाधृष्य (anādhṛṣya)
  88. कुण्डभेदी (kuṇḍabhedī)
  89. विरवि (viravi)
  90. चित्रकुण्डल (citrakuṇḍala)
  91. प्रधम (pradhama)
  92. अमाप्रमाथि (amāpramāthi)
  93. दीर्घरोमा (dīrgharomā)
  94. सुवीर्यवान (suvīryavāna)
  95. दीर्घबाहु (dīrghabāhu)
  96. सुजात (sujāta)
  97. कनकध्वज (kanakadhvaja)
  98. कुण्डाशी (kuṇḍāśī)
  99. विरज (viraja)
  100. युयुत्सु (yuyutsu)
  101. दुःशला (पुत्री) (duḥśalā (putrī)

सन्दीप शाह

सन्दीप शाह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। वे तकनीक के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार को लेकर कार्यरत हैं। बचपन से ही जिज्ञासु प्रकृति के रहे सन्दीप तकनीक के नए आयामों को समझने और उनके व्यावहारिक उपयोग को लेकर सदैव उत्सुक रहते हैं। हिंदीपथ के साथ जुड़कर वे तकनीक के माध्यम से हिंदी की उत्तम सामग्री को लोगों तक पहुँचाने के काम में लगे हुए हैं। संदीप का मानना है कि नए माध्यम ही हमें अपनी विरासत के प्रसार में सहायता पहुँचा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी पथ
error: यह सामग्री सुरक्षित है !!
Exit mobile version