धर्म

राम का नाम लो – Ram Ka Naam Lo

राम का नाम लो,
या श्याम की पूजा करलो,
कोई अंतर नही दोनो मे,
भरोसा करलो॥

जीवन मे जप लो बस दो ही नाम,
राम कहो कहलो श्याम,
सुमिरन जो दिन रैन इनका करे,
संकट रहेगा उनसे परे,
राम का नाम लो या श्याम की॥

राघव ने रावण का तोड़ा है मान,
माधव ने छीने है कंस के प्राण,
एक तो बृज मे माखन चुराये,
दूजे ने बैर शबरी के खाये,
राम का नाम लो या श्याम की॥

राम का नाम लो,
या श्याम की पूजा करलो,
कोई अंतर नही दोनो मे,
भरोसा करलो॥

विदेशों में जा बसे बहुत से देशवासियों की मांग है कि हम इस भजन को देवनागरी हिंदी के अतिरिक्त अंग्रेजी / रोमन में भी प्रस्तुत करें ताकि वे भी इस मेरे राम भजन को पढ़ सकें व आनंद ले सकें। पढ़ें यह राम भजन रोमन में-

Read Ram Ka Naam Lo Lyrics

rāma kā nāma lo,
yā śyāma kī pūjā karalo,
koī aṃtara nahī dono me,
bharosā karalo॥

jīvana me japa lo basa do hī nāma,
rāma kaho kahalo śyāma,
sumirana jo dina raina inakā kare,
saṃkaṭa rahegā unase pare,
rāma kā nāma lo yā śyāma kī॥

rāghava ne rāvaṇa kā toड़ā hai māna,
mādhava ne chīne hai kaṃsa ke prāṇa,
eka to bṛja me mākhana curāye,
dūje ne baira śabarī ke khāye,
rāma kā nāma lo yā śyāma kī॥

rāma kā nāma lo,
yā śyāma kī pūjā karalo,
koī aṃtara nahī dono me,
bharosā karalo॥

यह भी पढ़े

हे दुख भंजन मारुती नंदनहमारे साथ श्री रघुनाथमंगल भवन अमंगल हारीराम रक्षा स्तोत्र अर्थ सहित हिंदी मेंराम स्तुतिहमारे साथ श्री रघुनाथआत्मा रामादुनिया चले ना श्री रामराम न मिलेंगे हनुमान के बिनारघुकुल रीत सदा चली आईराम सिया राममेरे घर राम आए हैंराम जपते रहो काम करते रहो

सन्दीप शाह

सन्दीप शाह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। वे तकनीक के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार को लेकर कार्यरत हैं। बचपन से ही जिज्ञासु प्रकृति के रहे सन्दीप तकनीक के नए आयामों को समझने और उनके व्यावहारिक उपयोग को लेकर सदैव उत्सुक रहते हैं। हिंदीपथ के साथ जुड़कर वे तकनीक के माध्यम से हिंदी की उत्तम सामग्री को लोगों तक पहुँचाने के काम में लगे हुए हैं। संदीप का मानना है कि नए माध्यम ही हमें अपनी विरासत के प्रसार में सहायता पहुँचा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी पथ
error: यह सामग्री सुरक्षित है !!
Exit mobile version