धर्म

तुमको तो मेरी नैया – Tumko To Meri Naiya Lyrics (Baba Neem Karoli Bhajan)

तुमको तो मेरी नैया अब पार लगाना होगा,
जब अपना बनाया है.. रिश्ता तो निभाना होगा!
तुमको तो मेरी नैया अब पार लगाना होगा.॥

गुरुवर तेरी राहों में चल सकूँ मैं यह बल दो,
भय से मुझे निर्भय कर.. यह जनम सफल कर दो!

गुरुवर तेरी राहों में चल सकूँ मैं यह बल दो,
भय से मुझे निर्भय कर.. यह जनम सफल कर दो!
एक आस लगी तुम पर, विश्वास निभाना होगा..
तुमको तो मेरी नैया अब पार लगाना होगा,
जब अपना बनाया है.. रिश्ता तो निभाना होगा.॥

अवगुण मुझमे लाखों.. इनको चित्त मत लाना,
सुंदर हो मेरा जीवन.. तुम ज्योति जला जाना,

अवगुण मुझमे लाखों.. इनको चित्त मत लाना,
सुंदर हो मेरा जीवन.. तुम ज्योति जला जाना,
तेरे शरणागत हम, चरणों में बिठाना होगा..
तुमको तो मेरी नैया अब पार लगाना होगा,
जब अपना बनाया है.. रिश्ता तो निभाना होगा.॥

कितने युग बीत गये.. पाया तब यह जीवन,
तेरे नाम से ओ गुरुवर सुरभित है यह तन मन!

कितने युग बीत गये.. पाया तब यह जीवन,
तेरे नाम से ओ गुरुवर सुरभित है यह तन-मन!
तुम हो रहबर मेरे.. मुझको अपनाना होगा!
तुमको तो मेरी नैया अब पार लगाना होगा,
जब अपना बनाया है.. रिश्ता तो निभाना होगा.॥

तेरे चरणों की रज का प्रभु मैं अभिलाषी हूँ,
शरणागत हूँ तेरे.. जग का उपहासी हूँ!

तेरे चरणों की रज का प्रभु मैं अभिलाषी हूँ,
शरणागत हूँ तेरे.. जग का उपहासी हूँ!
तुम कृपानिधान भगवन.. कृपा बरसाना होगा,
तुमको तो मेरी नैया अब पार लगाना होगा,
जब अपना बनाया है.. रिश्ता तो निभाना होगा.॥

विदेशों में बसे कुछ हिंदू स्वजनों के आग्रह पर तुमको तो मेरी नैया अब पार लगाना होगा भजन को हम रोमन में भी प्रस्तुत कर रहे हैं। हमें आशा है कि वे इससे अवश्य लाभान्वित होंगे। पढ़ें यह भजन रोमन में–

Read Tumko To Meri Naiya Lyrics

tumako to merī naiyā aba pāra lagānā hogā,
jaba apanā banāyā hai.. riśtā to nibhānā hogā!
tumako to merī naiyā aba pāra lagānā hogā.॥

guruvara terī rāhoṃ meṃ cala sakū~ maiṃ yaha bala do,
bhaya se mujhe nirbhaya kara.. yaha janama saphala kara do!

guruvara terī rāhoṃ meṃ cala sakū~ maiṃ yaha bala do,
bhaya se mujhe nirbhaya kara.. yaha janama saphala kara do!
eka āsa lagī tuma para, viśvāsa nibhānā hogā..
tumako to merī naiyā aba pāra lagānā hogā,
jaba apanā banāyā hai.. riśtā to nibhānā hogā.॥

avaguṇa mujhame lākhoṃ.. inako citta mata lānā,
suṃdara ho merā jīvana.. tuma jyoti jalā jānā,

avaguṇa mujhame lākhoṃ.. inako citta mata lānā,
suṃdara ho merā jīvana.. tuma jyoti jalā jānā,
tere śaraṇāgata hama, caraṇoṃ meṃ biṭhānā hogā..
tumako to merī naiyā aba pāra lagānā hogā,
jaba apanā banāyā hai.. riśtā to nibhānā hogā.॥

kitane yuga bīta gaye.. pāyā taba yaha jīvana,
tere nāma se o guruvara surabhita hai yaha tana mana!

kitane yuga bīta gaye.. pāyā taba yaha jīvana,
tere nāma se o guruvara surabhita hai yaha tana-mana!
tuma ho rahabara mere.. mujhako apanānā hogā!
tumako to merī naiyā aba pāra lagānā hogā,
jaba apanā banāyā hai.. riśtā to nibhānā hogā.॥

tere caraṇoṃ kī raja kā prabhu maiṃ abhilāṣī hū~,
śaraṇāgata hū~ tere.. jaga kā upahāsī hū~!

tere caraṇoṃ kī raja kā prabhu maiṃ abhilāṣī hū~,
śaraṇāgata hū~ tere.. jaga kā upahāsī hū~!
tuma kṛpānidhāna bhagavana.. kṛpā barasānā hogā,
tumako to merī naiyā aba pāra lagānā hogā,
jaba apanā banāyā hai.. riśtā to nibhānā hogā.॥

यह भी पढ़ें

सन्दीप शाह

सन्दीप शाह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। वे तकनीक के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार को लेकर कार्यरत हैं। बचपन से ही जिज्ञासु प्रकृति के रहे सन्दीप तकनीक के नए आयामों को समझने और उनके व्यावहारिक उपयोग को लेकर सदैव उत्सुक रहते हैं। हिंदीपथ के साथ जुड़कर वे तकनीक के माध्यम से हिंदी की उत्तम सामग्री को लोगों तक पहुँचाने के काम में लगे हुए हैं। संदीप का मानना है कि नए माध्यम ही हमें अपनी विरासत के प्रसार में सहायता पहुँचा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी पथ
error: यह सामग्री सुरक्षित है !!
Exit mobile version