धर्म

सीता माता की आरती

सीता माता की आरती करने मात्र से भक्तों के जीवन से सभी प्रकार के विघ्नों का नाश होता है।

जनक दुलारी सीता जी की आरती ( Sita Ji Ki Aarti) सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली है। मान्यताओं की माने तो जातकों द्वारा सीता माता की आरती नियमित रूप से करने से घर में कोई भी अमंगल नहीं होता है। माता सीता त्याग और समर्पण की देवी हैं। उनके पतिव्रत धर्म के आगे तो रावण जैसे अहंकारी ने भी अपने घुटने टेक दिए थे इसलिए यदि सुहागिन महिलाओं द्वारा सीता माता की आरती व पूजा अर्चना की जाए तो उनके पति को लंबी उम्र की प्राप्ति होती है। साथ ही दांपत्य जीवन में अपार प्रेम और सुख बना रहता है। 

जनकपुत्री मां सीता भगवती देवी लक्ष्मी का स्वरूप हैं इसलिए यदि कोई व्यक्ति सच्चे दिल से सीता माता की आरती करता है तो उसके घर में कभी धन हानि नहीं होती है। सीता माता की आरती का पाठ करें और श्रीराम-प्रिया और जनक-दुलारी जानकी की अपार कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें – सीता माता का जीवन परिचय

आरती श्री जनक दुलारी की।
सीता जी रघुवर प्यारी की॥

जगत जननी जग की विस्तारिणी,
नित्य सत्य साकेत विहारिणी,
परम दयामयी दिनोधारिणी,
सीता मैया भक्तन हितकारी की॥

आरती श्री जनक दुलारी की।
सीता जी रघुवर प्यारी की॥

सती श्रोमणि पति हित कारिणी,
पति सेवा वित्त वन वन चारिणी,
पति हित पति वियोग स्वीकारिणी,
त्याग धर्म मूर्ति धरी की॥

आरती श्री जनक दुलारी की।
सीता जी रघुवर प्यारी की॥

विमल कीर्ति सब लोकन छाई,
नाम लेत पवन मति आई,
सुमीरात काटत कष्ट दुख दाई,
शरणागत जन भय हरी की॥

आरती श्री जनक दुलारी की।
सीता जी रघुवर प्यारी की॥

यह भी पढ़ें – तन्त्रोक्तं देवी सूक्तम्

विदेशों में बसे कुछ हिंदू स्वजनों के आग्रह पर सीता जी की आरती ( Sita Ji Ki Aarti) को हम रोमन में भी प्रस्तुत कर रहे हैं। हमें आशा है कि वे इससे अवश्य लाभान्वित होंगे। पढ़ें सीता जी की आरती रोमन में–

Read Sita Ji Ki Aarti

āratī śrī janaka dulārī kī।
sītā jī raghuvara pyārī kī॥

jagata jananī jaga kī vistāriṇī,
nitya satya sāketa vihāriṇī,
parama dayāmayī dinodhāriṇī,
sītā maiyā bhaktana hitakārī kī॥

āratī śrī janaka dulārī kī।
sītā jī raghuvara pyārī kī॥

satī śromaṇi pati hita kāriṇī,
pati sevā vitta vana vana cāriṇī,
pati hita pati viyoga svīkāriṇī,
tyāga dharma mūrti dharī kī॥

āratī śrī janaka dulārī kī।
sītā jī raghuvara pyārī kī॥

vimala kīrti saba lokana chāī,
nāma leta pavana mati āī,
sumīrāta kāṭata kaṣṭa dukha dāī,
śaraṇāgata jana bhaya harī kī॥

āratī śrī janaka dulārī kī।
sītā jī raghuvara pyārī kī॥

यह भी पढ़ें

सन्दीप शाह

सन्दीप शाह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। वे तकनीक के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार को लेकर कार्यरत हैं। बचपन से ही जिज्ञासु प्रकृति के रहे सन्दीप तकनीक के नए आयामों को समझने और उनके व्यावहारिक उपयोग को लेकर सदैव उत्सुक रहते हैं। हिंदीपथ के साथ जुड़कर वे तकनीक के माध्यम से हिंदी की उत्तम सामग्री को लोगों तक पहुँचाने के काम में लगे हुए हैं। संदीप का मानना है कि नए माध्यम ही हमें अपनी विरासत के प्रसार में सहायता पहुँचा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी पथ
error: यह सामग्री सुरक्षित है !!
Exit mobile version