धर्म

बालकृष्ण की आरती – Balkrishna Ki Aarti

बालकृष्ण की आरती (Balkrishna Ki Aarti) न केवल परम हितकारी है और हृदय में भक्ति का उद्रेक करने वाली है, बल्कि इहलोक के सारे कष्टों का समूल नाश करने में भी पूर्णतः समर्थ है। बालक कन्हैया का दिव्य स्वरूप तो देवताओं को भी अति-प्रिय है। जो भी उनके इस रूप का चिंतन-मनन करता है और उनकी बाल-लीलाओं का श्रवण करता है, उसका अन्तःकरण भक्तिभाव के रस से पूर्ण हो जाता है। इसका गायन जीवन को कृष्ण-भक्ति के माधुर्य से भर देता है। भगवान तो भक्त-वत्सल हैं। उनका बाल-रूप तो और भी निराला है। उनके इस रूप को उर में धारण कर पढ़ें भगवान बालकृष्णजी की आरती–

आरती बालकृष्ण की कीजे।
अपना जनम सफल करि लीजे॥

श्री यशोदा का परम दुलारा।
बाबा की अखियन का तारा॥

गोपिन के प्राणन का प्यारा।
इन पर प्राण निछावर कीजे॥
आरती बालकृष्ण की कीजे…

बलदाऊ का छोटा भैया।
कान्हा कहि कहि बोलत मैया॥

परम मुदित मन लेत वलैया।
यह छबि नैनन में भरि लीजे॥
आरती बालकृष्ण की कीजे…

श्री राधावर सुघर कन्हैया।
ब्रज जन का नवनीत खवैया॥

देखत ही मन नयन चुरैया।
अपना सरबस इनको दीजे॥
आरती बालकृष्ण की कीजे…

तोतरि बोलनि मधुर सुहावे।
सखन मधुर खेलत सुख पावे॥

सोई सुकृति जो इनको ध्यावे।
अब इनको अपनो करि लीजे॥
आरती बालकृष्ण की कीजे…

विदेशों में बसे कुछ हिंदू स्वजनों के आग्रह पर इस को हम रोमन में भी प्रस्तुत कर रहे हैं। हमें आशा है कि वे इससे अवश्य लाभान्वित होंगे। पढ़ें यह आरती रोमन में–

āratī bālakṛṣṇa kī kīje।
apanā janama saphala kari līje॥

śrī yaśodā kā parama dulārā।
bābā kī akhiyana kā tārā॥

gopina ke prāṇana kā pyārā।
ina para prāṇa nichāvara kīje॥
āratī bālakṛṣṇa kī kīje…

baladāū kā choṭā bhaiyā।
kānhā kahi kahi bolata maiyā॥

parama mudita mana leta valaiyā।
yaha chabi nainana meṃ bhari līje॥
āratī bālakṛṣṇa kī kīje…

śrī rādhāvara sughara kanhaiyā।
braja jana kā navanīta khavaiyā॥

dekhata hī mana nayana curaiyā।
apanā sarabasa inako dīje॥
āratī bālakṛṣṇa kī kīje…

totari bolani madhura suhāve।
sakhana madhura khelata sukha pāve॥

soī sukṛti jo inako dhyāve।
aba inako apano kari līje॥
āratī bālakṛṣṇa kī kīje…

यह भी पढ़ें

कृष्ण अमृतवाणीप्रेम मंदिर, वृंदावनबालकृष्ण की आरतीदामोदर अष्टकमसंतान गोपाल स्तोत्रसंतान गोपाल मंत्रजन्माष्टमी पूजा और विधिलड्डू गोपाल की आरतीगिरिराज की आरतीगोपाल चालीसाकृष्ण चालीसाराधे राधे जपो चले आएंगे बिहारीश्याम तेरी बंसी पुकारे राधा श्यामबजाओ राधा नाम की तालीअरे द्वारपालों कन्हैया से कह दोश्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाएछोटी छोटी गईया छोटे छोटे ग्वालगोविंद बोलो हरि गोपाल बोलोमेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा हैमेरे बांके बिहारी लालओ कान्हा अब तो मुरली कीभर दे रे श्याम झोली भरदेमैं हूं शरण में तेरी संसार के रचैयाकन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगेश्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारीकृष्ण है विस्तार यदि तोराधे राधे जपो चले आएंगे बिहारीगर्भ गीताद्वारकाधीश की आरतीमुकुंदा मुकुंदा कृष्णा मुकुंदा मुकुंदासजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैंलल्ला की सुन के मैं आईनंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल कीमेरे कान्हाराधे किशोरी दया करोकृष्णा मनमोहना मोरे कान्हा मोरे कृष्णामधुराष्टकम्जय जनार्दना कृष्णा राधिकापतेभज मन राधे

सन्दीप शाह

सन्दीप शाह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। वे तकनीक के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार को लेकर कार्यरत हैं। बचपन से ही जिज्ञासु प्रकृति के रहे सन्दीप तकनीक के नए आयामों को समझने और उनके व्यावहारिक उपयोग को लेकर सदैव उत्सुक रहते हैं। हिंदीपथ के साथ जुड़कर वे तकनीक के माध्यम से हिंदी की उत्तम सामग्री को लोगों तक पहुँचाने के काम में लगे हुए हैं। संदीप का मानना है कि नए माध्यम ही हमें अपनी विरासत के प्रसार में सहायता पहुँचा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी पथ
error: यह सामग्री सुरक्षित है !!
Exit mobile version