धर्म

कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे – कृष्ण भजन

“कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे” बाल-कृष्ण को समर्पित मीठा और श्रवणीय भजन है। भगवान की लीलाओं का श्रवण और मनन संसार सागर से पार जाने का सबसे सुगम साधन है। भक्त को तो उसकी भी परवाह नहीं, वह केवल कान्हा का चरणानुराग चाहता है। अन्य सब कुछ उसके लिए वृथा है और किसी काम का नहीं है। पढ़ें कृष्ण की भक्ति से सराबोर इस भजन के बोल (Kanhaiya Kanhaiya Pukara Karenge Lyrics) हिंदी में–

“कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे” भजन

कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे,
लताओं में बृज की गुजारा करेंगे।
कहीं तो मिलेंगे वो बांके बिहारी,
कहीं तो मिलेंगे वो बांके बिहारी,
उन्ही के चरण चित लगाया करेंगे
कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे,
लताओं में बृज की गुजारा करेंगे।

बना करके हृदय में हम प्रेम मंदिर
वहीं उनको झूला झुलाया करेंगे
कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे…

उन्हें हम बिठाएंगे आँखों में दिल में
उन्हीं से सदा लौ लगाया करेंगे
कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे…

जो रूठेंगे हमसे वो बांके बिहारी
चरण को पकड़ हम मनाया करेंगे
कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे…

उन्हें प्रेम डोर से हम बाँध लेंगे
तो फिर वो कहा भाग जाया करेंगे
कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे…

उन्होंने छुड़ाये थे गज के वो बंधन
वही मेरे संकट मिटाया करेंगे
कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे…

उन्होंने नचाया था ब्रह्माण्ड सारा
मगर अब उन्हें हम नचाया करेंगे
कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे…

भजेंगे जहाँ प्रेम से नन्द नंदन
कन्हैया छवि को दिखाया करेंगे

कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे,
लताओं में बृज की गुजारा करेंगे।
कहीं तो मिलेंगे वो बांके बिहारी,
कहीं तो मिलेंगे वो बांके बिहारी,
उन्ही के चरण चित लगाया करेंगे
कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे,
लताओं में बृज की गुजारा करेंगे।

विदेशों में बसे कुछ हिंदू स्वजनों के आग्रह पर यह मधुर भजन को हम रोमन में भी प्रस्तुत कर रहे हैं। हमें आशा है कि वे इससे अवश्य लाभान्वित होंगे। पढ़ें यह भजन रोमन में–

Read Kanhaiya Kanhaiya Pukara Karenge Lyrics

kanhaiyā kanhaiyā pukārā kareṃge,
latāoṃ meṃ bṛja kī gujārā kareṃge।
kahīṃ to mileṃge vo bāṃke bihārī,
kahīṃ to mileṃge vo bāṃke bihārī,
unhī ke caraṇa cita lagāyā kareṃge
kanhaiyā kanhaiyā pukārā kareṃge,
latāoṃ meṃ bṛja kī gujārā kareṃge।

banā karake hṛdaya meṃ hama prema maṃdira
vahīṃ unako jhūlā jhulāyā kareṃge
kanhaiyā kanhaiyā pukārā kareṃge…

unheṃ hama biṭhāeṃge ā~khoṃ meṃ dila meṃ
unhīṃ se sadā lau lagāyā kareṃge
kanhaiyā kanhaiyā pukārā kareṃge…

jo rūṭheṃge hamase vo bāṃke bihārī
caraṇa ko pakaड़ hama manāyā kareṃge
kanhaiyā kanhaiyā pukārā kareṃge…

unheṃ prema ḍora se hama bā~dha leṃge
to phira vo kahā bhāga jāyā kareṃge
kanhaiyā kanhaiyā pukārā kareṃge…

unhoṃne chuड़āye the gaja ke vo baṃdhana
vahī mere saṃkaṭa miṭāyā kareṃge
kanhaiyā kanhaiyā pukārā kareṃge…

unhoṃne nacāyā thā brahmāṇḍa sārā
magara aba unheṃ hama nacāyā kareṃge
kanhaiyā kanhaiyā pukārā kareṃge…

bhajeṃge jahā~ prema se nanda naṃdana
kanhaiyā chavi ko dikhāyā kareṃge

kanhaiyā kanhaiyā pukārā kareṃge,
latāoṃ meṃ bṛja kī gujārā kareṃge।
kahīṃ to mileṃge vo bāṃke bihārī,
kahīṃ to mileṃge vo bāṃke bihārī,
unhī ke caraṇa cita lagāyā kareṃge
kanhaiyā kanhaiyā pukārā kareṃge,
latāoṃ meṃ bṛja kī gujārā kareṃge।

यह भी पढ़ें

कृष्ण अमृतवाणीप्रेम मंदिर, वृंदावनदामोदर अष्टकमबालकृष्ण की आरतीदामोदर स्तोत्रसंतान गोपाल स्तोत्रजन्माष्टमी पूजा और विधिलड्डू गोपाल की आरतीआरती कुंज बिहारी कीसंतान गोपाल मंत्रकृष्ण भगवान की आरतीगिरिराज की आरतीगोपाल चालीसाकृष्ण चालीसाराधे राधे जपो चले आएंगे बिहारीश्याम तेरी बंसी पुकारे राधा श्यामबजाओ राधा नाम की तालीअरे द्वारपालों कन्हैया से कह दोश्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाएछोटी छोटी गईया छोटे छोटे ग्वालगोविंद बोलो हरि गोपाल बोलोमेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा हैमेरे बांके बिहारी लालओ कान्हा अब तो मुरली कीभर दे रे श्याम झोली भरदेमैं हूं शरण में तेरी संसार के रचैयाकृष्ण है विस्तार यदि तोश्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारीमुकुंदा मुकुंदा कृष्णा मुकुंदा मुकुंदासजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैंलल्ला की सुन के मैं आईनंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल कीमेरे कान्हाराधे किशोरी दया करोकृष्णा मनमोहना मोरे कान्हा मोरे कृष्णा

सन्दीप शाह

सन्दीप शाह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। वे तकनीक के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार को लेकर कार्यरत हैं। बचपन से ही जिज्ञासु प्रकृति के रहे सन्दीप तकनीक के नए आयामों को समझने और उनके व्यावहारिक उपयोग को लेकर सदैव उत्सुक रहते हैं। हिंदीपथ के साथ जुड़कर वे तकनीक के माध्यम से हिंदी की उत्तम सामग्री को लोगों तक पहुँचाने के काम में लगे हुए हैं। संदीप का मानना है कि नए माध्यम ही हमें अपनी विरासत के प्रसार में सहायता पहुँचा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी पथ
error: यह सामग्री सुरक्षित है !!
Exit mobile version