धर्म

श्याम बाबा की आरती – Shyam Baba Ki Aarti

श्याम बाबा की आरती का गायन मन की सभी मुरादें पूरी करने वाला माना गया है।

खाटू श्याम बाबा तो कृपा सिन्धु हैं और अपने भक्तों पर कृपा रूपी वर्षा अनवरत करते रहते हैं। बाबा तो महाबलिदानी हैं और उनका बलिदान अतुलनीय है। श्याम बाबा की आरती (Shyam Baba Ki Aarti) करके उनका स्मरण राह की सारी बाधाएँ हटा देता है और सुख-सम्पत्ति प्रदान करता है। भगवान श्री कृष्ण की कृपा से महाभारत ग्रन्थ के बर्बरीक ही इस रूप में भक्तों के भले के लिए आए। उनके द्वार से कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं आता है। उनका महात्म्य अपरमपार है। भक्त के मन में यदि कुछ भी प्राप्त करने का संकल्प हो तो बाबा के आशीर्वाद से यह सहजता से ही हो जाता है। श्याम बाबा की आरती (Shyam Baba Aarti) का पाठ करें–

यह भी पढ़ें – खाटू श्याम मंदिर

ॐ जय श्री श्याम हरे बाबा जय श्री श्याम हरे |
खाटू धाम विराजत अनुपम रूप धरे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे….

रत्न जड़ित सिंहासन सिर पर चंवर ढुले |
तन केशरिया बागों कुण्डल श्रवण पडे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे….

गल पुष्पों की माला सिर पर मुकुट धरे |
खेवत धूप अग्नि पर दिपक ज्योती जले॥
ॐ जय श्री श्याम हरे….

मोदक खीर चुरमा सुवरण थाल भरें |
सेवक भोग लगावत सेवा नित्य करें॥
ॐ जय श्री श्याम हरे….

झांझ कटोरा और घसियावल शंख मृंदग धरे |
भक्त आरती गावे जय जयकार करें॥
ॐ जय श्री श्याम हरे….

जो ध्यावे फल पावे सब दुःख से उबरे |
सेवक जन निज मुख से श्री श्याम श्याम उचरें॥
ॐ जय श्री श्याम हरे….

श्री श्याम बिहारी जी की आरती जो कोई नर गावे |
कहत मनोहर स्वामी मनवांछित फल पावें॥
ॐ जय श्री श्याम हरे….

विदेशों में बसे कुछ हिंदू स्वजनों के आग्रह पर श्याम बाबा की आरती (Shyam Baba Ki Aarti) को हम रोमन में भी प्रस्तुत कर रहे हैं। हमें आशा है कि वे इससे अवश्य लाभान्वित होंगे। पढ़ें श्याम बाबा की आरती रोमन में–

oṃ jaya śrī śyāma hare bābā jaya śrī śyāma hare |
khāṭū dhāma virājata anupama rūpa dhare॥
oṃ jaya śrī śyāma hare….

ratna jaḍa़ita siṃhāsana sira para caṃvara ḍhule |
tana keśariyā bāgoṃ kuṇḍala śravaṇa paḍe॥
oṃ jaya śrī śyāma hare….

gala puṣpoṃ kī mālā sira para mukuṭa dhare |
khevata dhūpa agni para dipaka jyotī jale॥
oṃ jaya śrī śyāma hare….

modaka khīra curamā suvaraṇa thāla bhareṃ |
sevaka bhoga lagāvata sevā nitya kareṃ॥
oṃ jaya śrī śyāma hare….

jhāṃjha kaṭorā aura ghasiyāvala śaṃkha mṛṃdaga dhare |
bhakta āratī gāve jaya jayakāra kareṃ॥
oṃ jaya śrī śyāma hare….

jo dhyāve phala pāve saba duḥkha se ubare |
sevaka jana nija mukha se śrī śyāma śyāma ucareṃ॥
oṃ jaya śrī śyāma hare….

śrī śyāma bihārī jī kī āratī jo koī nara gāve |
kahata manohara svāmī manavāṃchita phala pāveṃ॥
oṃ jaya śrī śyāma hare….

यह भी पढ़ें

मैं फिर से खाटू आ गयामैं लाड़ला खाटू वालेगजब मेरे खाटू वालेभीगी पलकों ने श्याम पुकारा हैरींगस के मोड़ पे पर तुझपे भरोसा हैहारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा हैश्याम संग प्रीतजय श्री श्याम बोलोश्याम चौरासी

सन्दीप शाह

सन्दीप शाह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। वे तकनीक के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार को लेकर कार्यरत हैं। बचपन से ही जिज्ञासु प्रकृति के रहे सन्दीप तकनीक के नए आयामों को समझने और उनके व्यावहारिक उपयोग को लेकर सदैव उत्सुक रहते हैं। हिंदीपथ के साथ जुड़कर वे तकनीक के माध्यम से हिंदी की उत्तम सामग्री को लोगों तक पहुँचाने के काम में लगे हुए हैं। संदीप का मानना है कि नए माध्यम ही हमें अपनी विरासत के प्रसार में सहायता पहुँचा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी पथ
error: यह सामग्री सुरक्षित है !!