कविता

आज सजन मोहे अंग लगा लो – Aaj Sajan Mohe Ang Laga Lo Lyrics in Hindi

“आज सजन मोहे अंग लगा लो” 1957 की प्रसिद्ध फ़िल्म प्यासा का गाना है। इसे सुरों से सजाया है गीता दत्त ने व संगीतबद्ध किया है सचिन देव बर्मन ने। साहिर लुधियानवी की क़लम ने जन्म दिया है इन ख़ूबसूरत शब्दों को। फ़िल्म में गुरु दत्त, वहीदा रहमान, माला सिन्हा और जॉनी वॉकर ने महत्वपूर्ण भूमिकाएँ अदा की हैं। पढ़ें आज सजन मोहे अंग लगा लो के बोल हिंदी में (Aaj Sajan Mohe Ang Laga Lo lyrics in Hindi)–

“आज सजन मोहे अंग लगा लो” लिरिक्स

सखी री
बिरहा के दुखड़े
सेह सेह कर
जब राधे बेसुध हो ली

तो इक दिन अपने
मनमोहन से
जा कर यूँ बोली

आज सजन मोहे अंग लगा लो
जनम सफ़ल हो जाये
आज सजन मोहे अंग लगा लो
जनम सफ़ल हो जाये
हृदय की पीड़ा देह की अग्नि
सब शीतल हो जाये
आज सजन मोहे अंग लगा लो
जनम सफ़ल हो जाये

कई जुग से हैं जागे
मोरे नैन अभागे
कई जुग से हैं जागे
मोरे नैन अभागे
कहीं जिया नहीं लागे बिन तोरे
सुख दिखे नहीं आगे हो ओ
सुख दिखे नहीं आगे
दुःख पीछे पीछे भागे
जग सूना सूना लागे बिन तोरे

प्रेम सुधा,
मोरे साँवरिया, साँवरिया
प्रेम सुधा इतनी बरसा दो
जग जल थल हो जाये
आज सजन मोहे अंग लगा लो
जनम सफ़ल हो जाये

मोहे अपना बनालो ओ
मोहे अपना बनालो मोरी बाँह पकड़
मैं हूँ जनम जनम की दासी
मोहे अपना बनालो मोरी बाँह पकड़
मैं हूँ जनम जनम की दासी
मोरी प्यास बुझा दो मनहर गिरिधर
प्यास बुझा दो मनहर गिरिधर
प्यास बुझा दो मनहर गिरिधर
मैं हूँ अन्तर्घट तक प्यासी

प्रेम सुधा मोरे साँवरिया साँवरिया
प्रेम सुधा इतनी बरसा दो
जग जल थल हो जाये

आज सजन मोहे अंग लगा लो
जनम सफ़ल हो जाये
हृदय की पीड़ा देह की अग्नि
सब शीतल हो जाये
आज सजन मोहे अंग लगा लो
जनम सफ़ल हो जाये

प्यासा से जुड़े तथ्य

फिल्मप्यासा
वर्ष1957
गायक / गायिकागीता दत्त
संगीतकारसचिन देव बर्मन
गीतकारसाहिर लुधियानवी
अभिनेता / अभिनेत्रीगुरु दत्त, वहीदा रहमान, माला सिन्हा, जॉनी वॉकर

विदेशों में जा बसे बहुत से देशवासियों की मांग है कि हम आज सजन मोहे अंग लगा लो गीत को देवनागरी हिंदी के अतिरिक्त अंग्रेजी / रोमन में भी प्रस्तुत करें ताकि वे भी इस गाने को पढ़ सकें व आनंद ले सकें। पढ़ें Aaj Sajan Mohe Ang Laga Lo रोमन में-

Aaj Sajan Mohe Ang Laga Lo Lyrics in Hindi

sakhī rī
birahā ke dukhaड़e
seha seha kara
jaba rādhe besudha ho lī

to ika dina apane
manamohana se
jā kara yū~ bolī

āja sajana mohe aṃga lagā lo
janama saफ़la ho jāye
āja sajana mohe aṃga lagā lo
janama saफ़la ho jāye
hṛdaya kī pīड़ā deha kī agni
saba śītala ho jāye
āja sajana mohe aṃga lagā lo
janama saफ़la ho jāye

kaī juga se haiṃ jāge
more naina abhāge
kaī juga se haiṃ jāge
more naina abhāge
kahīṃ jiyā nahīṃ lāge bina tore
sukha dikhe nahīṃ āge ho o
sukha dikhe nahīṃ āge
duḥkha pīche pīche bhāge
jaga sūnā sūnā lāge bina tore

prema sudhā,
more sā~variyā, sā~variyā
prema sudhā itanī barasā do
jaga jala thala ho jāye
āja sajana mohe aṃga lagā lo
janama saफ़la ho jāye

mohe apanā banālo o
mohe apanā banālo morī bā~ha pakaड़
maiṃ hū~ janama janama kī dāsī
mohe apanā banālo morī bā~ha pakaड़
maiṃ hū~ janama janama kī dāsī
morī pyāsa bujhā do manahara giridhara
pyāsa bujhā do manahara giridhara
pyāsa bujhā do manahara giridhara
maiṃ hū~ antarghaṭa taka pyāsī

prema sudhā more sā~variyā sā~variyā
prema sudhā itanī barasā do
jaga jala thala ho jāye

āja sajana mohe aṃga lagā lo
janama saफ़la ho jāye
hṛdaya kī pīड़ā deha kī agni
saba śītala ho jāye
āja sajana mohe aṃga lagā lo
janama saफ़la ho jāye

Facts about the Film

FilmPyaasa
Year1957
SingerGeeta Dutt
MusicSachin Dev Burman
LyricsSahir Ludhianvi
ActorsGuru Dutt, Waheeda Rehman, Mala Sinha, Johnny Walker

यह भी पढ़ें

कल हो न होहम है इस पल यहाँमेरा दिल ये पुकारे आजावो किसना हैचाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे लिरिक्सजाने वालो जराराही मनवा दुख की चिंताकोई जब राह न पाएमेरा तो जो भी कदम हैगजाननाहर हर गंगेविघ्नहर्ताबड़ा नटखट है रे कृष्ण कन्हैयागोविंदा आला रे आलायशोदा का नंदलालायशोमती मैया से बोले नंदलालासाथी हाथ बढ़ानानन्हे मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या हैऐसा देस है मेरागुड़िया हमसे रूठी रहोगीमां शेरावालिये तेरा शेर आ गयाशिव भोला भंडारीअथ श्री महाभारत कथा गीतसाईनाथ तेरे हज़ारों हाथसाईं बाबा बोलोमुकुंदा मुकुंदा कृष्णा मुकुंदा मुकुंदापल पल दिल के पासतू ही तूगो गो गोविंदामेरे निशानओ पालनहारेहरि बोलरांझा शेरशाहकभी तुम्हें कुछ तो हुआ हैकल हो न होआ जा जाने-जांआजा आई बहारआ गुपचुप गुपचुप प्यार करेंआ गले लग जा मेरे सपने मेरे अपनेआ चल के तुझे मैं लेके चलूंआ भी जाआ अब लौट चलेंआ आ भी जाआदमी जो कहता हैआधी रात को खनक गया मेरा कंगनाआधा है चंद्रमा रात आधीआ री आजा निंदियाआ मेरी जान

सन्दीप शाह

सन्दीप शाह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। वे तकनीक के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार को लेकर कार्यरत हैं। बचपन से ही जिज्ञासु प्रकृति के रहे सन्दीप तकनीक के नए आयामों को समझने और उनके व्यावहारिक उपयोग को लेकर सदैव उत्सुक रहते हैं। हिंदीपथ के साथ जुड़कर वे तकनीक के माध्यम से हिंदी की उत्तम सामग्री को लोगों तक पहुँचाने के काम में लगे हुए हैं। संदीप का मानना है कि नए माध्यम ही हमें अपनी विरासत के प्रसार में सहायता पहुँचा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी पथ
error: यह सामग्री सुरक्षित है !!