कविता

बाकी सब फर्स्ट क्लास है – Baki Sab First Class Hai Lyrics in Hindi

“बाकी सब फर्स्ट क्लास है” 2019 की प्रसिद्ध फ़िल्म कलंक का गाना है। इसे सुरों से सजाया है अरिजीत सिंह और नीति मोहन ने व संगीतबद्ध किया है प्रीतम चक्रबोर्ती ने। अमिताभ भट्टाचार्या की क़लम ने जन्म दिया है इन ख़ूबसूरत शब्दों को। फ़िल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त ने महत्वपूर्ण भूमिकाएँ अदा की हैं। पढ़ें इस गीत के बोल हिंदी में (First Class Lyrics)–

“बाकी सब फर्स्ट क्लास है” लिरिक्स

मेरे होठों से धुआंधार निकलती है जो बोली
जैसे… जैसे… बंदूक की गोली
मेरे तेवर में है तहजीब की रंगीन रंगोली
जैसे… जैसे… हो ईद में होली-2

मेरे जीवन की दशा
थोड़ा रास्तों का नशा
थोड़ी मंजिल की प्यास है

बाकी सब फर्स्ट क्लास है
बाकी सब फर्स्ट क्लास है
बाकी सब फर्स्ट क्लास है
हां… कसम से
बाकी सब फर्स्ट क्लास है

पल में, तोला पल में माशा
जैसी, बाज़ी वैसा पासा
अपनी थोड़ी हटके दुनियादारी है

करना, क्या है चांदी सोना
जितना पाना उतना खोना
हम तो दिल के धंधे के व्यापारी हैं

मेरी मुस्कान लिए कभी आती है सुबह
कभी शामें उदास है
बाकी सब फर्स्ट क्लास है
बाकी सब फर्स्ट क्लास है
बाकी सब फर्स्ट क्लास है
हां… कसम से
बाकी सब फर्स्ट क्लास है

हो सब के होठों में चर्चा तेरा
बंटता गलियों में पर्चा तेरा
यूं तो आशिक हैं लाखों मगर
सबसे ऊंचा है दर्जा तेरा

जेब में हो अठन्नी भले
चलता नोटों में खर्चा तेरा
यूं तो आशिक हैं लाखों मगर
सबसे ऊंचा है दर्जा तेरा
सबसे ऊंचा हैं दर्जा तेरा

मेरी तारीफ से छुपाती फिरें बदनामियां मेरी
जैसे… जैसे… हो आंख-मिचौली

मेरे तेवर में है तहजीब की रंगीन रंगोली
जैसे… जैसे… हो ईद में होली

मेरे जीवन की दशा
थोड़ा रास्तों का नशा
थोड़ी मंजिल की प्यास है

बाकी सब फर्स्ट…
बाकी सब फर्स्ट…
बाकी सब फर्स्ट…
हां… कसम से
बाकी सब फर्स्ट क्लास है हा…

कलंक से जुड़े तथ्य

फिल्मकलंक
वर्ष2019
गायक / गायिकाअरिजीत सिंह, नीति मोहन
संगीतकारप्रीतम चक्रबोर्ती
गीतकारअमिताभ भट्टाचार्या
अभिनेता / अभिनेत्रीआलिया भट्ट, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त

विदेशों में जा बसे बहुत से देशवासियों की मांग है कि हम इस गीत को देवनागरी हिंदी के अतिरिक्त अंग्रेजी / रोमन में भी प्रस्तुत करें ताकि वे भी इस गाने को पढ़ सकें व आनंद ले सकें। पढ़ें Baki Sab First Class Hai रोमन में-

Baki Sab First Class Hai Lyrics in Hindi

mere hoṭhoṃ se dhuāṃdhāra nikalatī hai jo bolī
jaise… jaise… baṃdūka kī golī
mere tevara meṃ hai tahajība kī raṃgīna raṃgolī
jaise… jaise… ho īda meṃ holī-2

mere jīvana kī daśā
thoḍa़ā rāstoṃ kā naśā
thoḍa़ī maṃjila kī pyāsa hai

bākī saba pharsṭa klāsa hai
bākī saba pharsṭa klāsa hai
bākī saba pharsṭa klāsa hai
hāṃ… kasama se
bākī saba pharsṭa klāsa hai

pala meṃ, tolā pala meṃ māśā
jaisī, bāja़ī vaisā pāsā
apanī thoḍa़ī haṭake duniyādārī hai

karanā, kyā hai cāṃdī sonā
jitanā pānā utanā khonā
hama to dila ke dhaṃdhe ke vyāpārī haiṃ

merī muskāna lie kabhī ātī hai subaha
kabhī śāmeṃ udāsa hai
bākī saba pharsṭa klāsa hai
bākī saba pharsṭa klāsa hai
bākī saba pharsṭa klāsa hai
hāṃ… kasama se
bākī saba pharsṭa klāsa hai

ho saba ke hoṭhoṃ meṃ carcā terā
baṃṭatā galiyoṃ meṃ parcā terā
yūṃ to āśika haiṃ lākhoṃ magara
sabase ūṃcā hai darjā terā

jeba meṃ ho aṭhannī bhale
calatā noṭoṃ meṃ kharcā terā
yūṃ to āśika haiṃ lākhoṃ magara
sabase ūṃcā hai darjā terā
sabase ūṃcā haiṃ darjā terā

merī tārīpha se chupātī phireṃ badanāmiyāṃ merī
jaise… jaise… ho āṃkha-micaulī

mere tevara meṃ hai tahajība kī raṃgīna raṃgolī
jaise… jaise… ho īda meṃ holī

mere jīvana kī daśā
thoḍa़ā rāstoṃ kā naśā
thoḍa़ī maṃjila kī pyāsa hai

bākī saba pharsṭa klāsa hai
bākī saba pharsṭa klāsa hai
bākī saba pharsṭa klāsa hai
hāṃ… kasama se
bākī saba pharsṭa klāsa hai hā…

Facts about the Song

FilmKalank
Year2019
SingerArijit Singh, Neeti Mohan
MusicPritam Chakraborty
LyricsAmitabh Bhattacharya
ActorsAlia Bhatt, Varun Dhawan, Madhuri Dixit, Sanjay Dutt

यह भी पढ़ें

ये देश है वीर जवानों कामेरा रंग दे बसंतीहर करम अपना करेंगेमेरा मुल्क मेरा देशमाँ तुझे सलामभारत माता की आरतीकल हो न होहम है इस पल यहाँमेरा दिल ये पुकारे आजावो किसना हैचाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे लिरिक्सजाने वालो जराराही मनवा दुख की चिंताकोई जब राह न पाएमेरा तो जो भी कदम हैगजाननाहर हर गंगेविघ्नहर्ताबड़ा नटखट है रे कृष्ण कन्हैयागोविंदा आला रे आलायशोदा का नंदलालायशोमती मैया से बोले नंदलालासाथी हाथ बढ़ानानन्हे मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या हैऐसा देस है मेरागुड़िया हमसे रूठी रहोगीमां शेरावालिये तेरा शेर आ गयाशिव भोला भंडारीअथ श्री महाभारत कथा गीतसाईनाथ तेरे हज़ारों हाथसाईं बाबा बोलोमुकुंदा मुकुंदा कृष्णा मुकुंदा मुकुंदापल पल दिल के पासतू ही तूगो गो गोविंदामेरे निशानओ पालनहारेहरि बोलरांझा शेरशाहकभी तुम्हें कुछ तो हुआ हैकल हो न होआ जा जाने-जांआजा आई बहारआ गुपचुप गुपचुप प्यार करेंआ गले लग जा मेरे सपने मेरे अपनेआ चल के तुझे मैं लेके चलूंआ भी जाआ अब लौट चलेंआ आ भी जाआदमी जो कहता हैआधी रात को

सन्दीप शाह

सन्दीप शाह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। वे तकनीक के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार को लेकर कार्यरत हैं। बचपन से ही जिज्ञासु प्रकृति के रहे सन्दीप तकनीक के नए आयामों को समझने और उनके व्यावहारिक उपयोग को लेकर सदैव उत्सुक रहते हैं। हिंदीपथ के साथ जुड़कर वे तकनीक के माध्यम से हिंदी की उत्तम सामग्री को लोगों तक पहुँचाने के काम में लगे हुए हैं। संदीप का मानना है कि नए माध्यम ही हमें अपनी विरासत के प्रसार में सहायता पहुँचा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी पथ
error: यह सामग्री सुरक्षित है !!