धर्म

यमुना जी की आरती – Yamunaji Aarti

यमुना जी की आरती (Yamunaji Aarti) जो भी भक्त गाता है और उनकी शरण में जाता है, यमुना मैया उनका बेड़ा अवश्य पार करती हैं। विशुद्ध हृदय से यमुना-स्नान करना और यमुना जी की आरती करना सभी इच्छाओं को तृप्त करने वाला है। यमुना भगवान श्री कृष्ण को परम प्रिय हैं। वे सदैव ही ब्रज धाम में यमुना के तट पर विचरण किया करते थे। माँ का नित्य ध्यान और उनके जल से स्नान यमराज का भय सहज ही दूर कर देता है। कलियुग में यमुना मैया की महिमा अपरमपार है। वे नवग्रहों में प्रमुख श्री शनिदेव और पाप-पुण्य के स्वामी धर्मराज की बहन हैं और सूर्य देव की पुत्री हैं। अति-प्राचीन वैदिक साहित्य में भी यम-यमी संवाद का वर्णन आता है। यमुना जी की आरती मंगल करने वाली तथा सभी पापों को दूर करने वाली है। पढ़ें यमुना आरती–

यह भी पढ़े – श्री यमुना जी

Yamunaji Aarti in Hindi

ॐ जय यमुना माता, हरि जय यमुना माता
जो नहावे फल पावे सुख दुःख की दाता
ॐ जय यमुना माता

पावन श्रीयमुना जल अगम बहै धारा,
जो जन शरण में आया कर दिया निस्तारा
ॐ जय यमुना माता

जो जन प्रातः ही उठकर नित्य स्नान करे,
यम के त्रास न पावे जो नित्य ध्यान करे
ॐ जय यमुना माता

कलिकाल में महिमा तुम्हारी अटल रही,
तुम्हारा बड़ा महातम चारो वेद कही
ॐ जय यमुना माता

आन तुम्हारे माता प्रभु अवतार लियो,
नित्य निर्मल जल पीकर कंस को मार दियो
ॐ जय यमुना माता

नमो मात भय हरणी शुभ मंगल करणी
मन बेचैन भया हैं तुम बिन वैतरणी
ॐ जय यमुना माता

यह भी पढ़े – यमुना चालीसा

विदेशों में बसे कुछ हिंदू स्वजनों के आग्रह पर यमुना जी की आरती (Yamunaji Aarti) को हम रोमन में भी प्रस्तुत कर रहे हैं। हमें आशा है कि वे इससे अवश्य लाभान्वित होंगे। पढ़ें यमुना जी की आरती रोमन में–

oṃ jaya yamunā mātā, hari jaya yamunā mātā
jo nahāve phala pāve sukha duḥkha kī dātā
oṃ jaya yamunā mātā

pāvana śrīyamunā jala agama bahai dhārā,
jo jana śaraṇa meṃ āyā kara diyā nistārā
oṃ jaya yamunā mātā

jo jana prātaḥ hī uṭhakara nitya snāna kare,
yama ke trāsa na pāve jo nitya dhyāna kare
oṃ jaya yamunā mātā

kalikāla meṃ mahimā tumhārī aṭala rahī,
tumhārā baḍa़ā mahātama cāro veda kahī
oṃ jaya yamunā mātā

āna tumhāre mātā prabhu avatāra liyo,
nitya nirmala jala pīkara kaṃsa ko māra diyo
oṃ jaya yamunā mātā

namo māta bhaya haraṇī śubha maṃgala karaṇī
mana becaina bhayā haiṃ tuma bina vaitaraṇī
oṃ jaya yamunā mātā

यह भी पढ़ें

सन्दीप शाह

सन्दीप शाह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। वे तकनीक के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार को लेकर कार्यरत हैं। बचपन से ही जिज्ञासु प्रकृति के रहे सन्दीप तकनीक के नए आयामों को समझने और उनके व्यावहारिक उपयोग को लेकर सदैव उत्सुक रहते हैं। हिंदीपथ के साथ जुड़कर वे तकनीक के माध्यम से हिंदी की उत्तम सामग्री को लोगों तक पहुँचाने के काम में लगे हुए हैं। संदीप का मानना है कि नए माध्यम ही हमें अपनी विरासत के प्रसार में सहायता पहुँचा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी पथ
error: यह सामग्री सुरक्षित है !!