धर्म

साईं बाबा की आरती – Sai Baba Ki Aarti

साईं बाबा की आरती जो भी भक्त सच्चे दिल से गाता है, साई उसकी हर मनोकाना पूरी करते है। विशेषतः गुरुवार को साईं बाबा की आरती (Sai Baba Ki Aarti) का पाठ करने से सभी आपदाएँ और संकट जीवन से दूर हो जाते हैं और बाबा की कृपा हमेशा बनी रहती है।

जीवन में सुख का आधार बाबा की शिक्षाओं–श्रद्धा और सबुरी–का पालन तथा उन्हें साफ दिल से याद करना है। जो ऐसा करता है, उसे हर तरह की बरकत नसीब होती है। ऐसा कौन है जो बाबा के दर से खाली हाथ जाता हो? कोई नहीं। आइए, उन्हें दिल से याद करें और भक्तिभाव से भर जाएँ–

आरती श्री साई गुरुवर की, परमानन्द सदा सुरवर की।
जा की कृया विपुल सुखकारी, दुःख, शोक, संकट, भयहारी।

शिरडी में अवतार रचाया, चमत्कार से तत्त्व दिखाया।
कितने भक्त चरण पर आये, वे सुख शान्ति चिरंतन पाये।

भाव धेरै जो मन में जैसा, पावत अनुभव वो ही वैसा।
गुरुकी उदी लगावे तन को, समाधान लाभत उस मन को।

साई नाम सदा जो गावे, सो फल जग में शाश्वत पावे।
गुरुवासर करिपूजा-सेवा, उस पर कृपा करत गुरुदेवा।

राम, कृष्ण, हनुमान रूप में, दे दर्शन, जानत जो मन में।
विविध धर्म के सेवक आते, दर्शन इच्छित फल पाते।

जै बोलो साईं बाबा की, जै बोलो अवधूत गुरु की।
साईंदास आरती को गावै, घर में बसि सुख, मंगल पावे।

एक अमेज़न एसोसिएट के रूप में उपयुक्त ख़रीद से हमारी आय होती है। यदि आप यहाँ दिए लिंक के माध्यम से ख़रीदारी करते हैं, तो आपको बिना किसी अतिरिक्त लागत के हमें उसका एक छोटा-सा कमीशन मिल सकता है। धन्यवाद!

विदेशों में बसे कुछ हिंदू स्वजनों के आग्रह पर साईं बाबा की आरती (Sai Baba Ki Aarti) को हम रोमन में भी प्रस्तुत कर रहे हैं। हमें आशा है कि वे इससे अवश्य लाभान्वित होंगे। पढ़ें साईं बाबा की आरती रोमन में–

Read Sai Baba Ki Aarti

āratī śrī sāī guruvara kī, paramānanda sadā suravara kī।
jā kī kṛyā vipula sukhakārī, duḥkha, śoka, saṃkaṭa, bhayahārī।

śiraḍī meṃ avatāra racāyā, camatkāra se tattva dikhāyā।
kitane bhakta caraṇa para āye, ve sukha śānti ciraṃtana pāye।

bhāva dherai jo mana meṃ jaisā, pāvata anubhava vo hī vaisā।
gurukī udī lagāve tana ko, samādhāna lābhata usa mana ko।

sāī nāma sadā jo gāve, so phala jaga meṃ śāśvata pāve।
guruvāsara karipūjā-sevā, usa para kṛpā karata gurudevā।

rāma, kṛṣṇa, hanumāna rūpa meṃ, de darśana, jānata jo mana meṃ।
vividha dharma ke sevaka āte, darśana icchita phala pāte।

jai bolo sāīṃ bābā kī, jai bolo avadhūta guru kī।
sāīṃdāsa āratī ko gāvai, ghara meṃ basi sukha, maṃgala pāve ।

यह भी पढ़ें

साई काकड आरतीसाईं बाबा की व्रत कथा और आरतीरुसो ना साईसाईं राम साईं श्याम साईं भगवानसाईं बाबा के 108 मंत्रश्री साईं अमृतवाणीमेरे सर पे सदा तेरा हाथ रहे साईं बाबाहे साईं राम हे साईं रामसाई रहम नज़र करनाश्री साईनाथ महिम्नस्तोत्रऐसा येई बा साई दिगंबराआज गुरुवार हैदीवाना तेरा आया बाबा तेरी शिर्डी मेंएव्रीबॉडी लव्स साईंओम नमो सच्चिदानंद साईं नाथाय नमःसाईं बाबा का रक्षा कवचसाईं कष्ट निवारण मंत्रआया हु साईं मोरेसाईं तेरे ही भरोसेथोड़ा ध्यान लगा साईंसाईं तेरी चौखट पेमैं दीवाना साईं तेरासाई स्तवन मंजिरीसाईं बाबा के 108 नामसाईनाथ अष्टकमसाई बाबा शेज आरतीरुसो ना साईसाई स्तवन मंजिरीसाई काकड आरतीसाईनाथ अष्टकमसबका मालिक एक है साईअद्भुत है तेरा नाम साईधरती गाये साई राम साईसाईं कलयुग के अवतारी हैंपल पल पूजा करके देसाई स्तुतीमेरे सांई सांवरिया आजा

सन्दीप शाह

सन्दीप शाह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। वे तकनीक के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार को लेकर कार्यरत हैं। बचपन से ही जिज्ञासु प्रकृति के रहे सन्दीप तकनीक के नए आयामों को समझने और उनके व्यावहारिक उपयोग को लेकर सदैव उत्सुक रहते हैं। हिंदीपथ के साथ जुड़कर वे तकनीक के माध्यम से हिंदी की उत्तम सामग्री को लोगों तक पहुँचाने के काम में लगे हुए हैं। संदीप का मानना है कि नए माध्यम ही हमें अपनी विरासत के प्रसार में सहायता पहुँचा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी पथ
error: यह सामग्री सुरक्षित है !!