धर्म

सूर्य नमस्कार के मंत्र – Surya Namaskar Mantra in Hindi

सूर्य नमस्कार के मंत्र यदि सूर्य नमस्कार करते हुए पढ़े जाएँ तो बहुत ही लाभप्रद होते हैं। वस्तुतः मंत्र विशिष्ट ध्वनियों का समुच्चय होते हैं। जब इन ध्वनियों को उत्पन्न किया जाता है तो उनका सूक्ष्म शरीर व चक्रों पर प्रभाव होता है। भिन्न-भिन्न ध्वनि-समूहों या मंत्रों का प्रभाव भी अलग-अलग होता है। विशेषतः सूर्य नमस्कार मंत्र (Surya Namaskar Mantra in Hindi) भगवान भास्कर को समर्पित हैं जो संपूर्ण सौर-मंडल को शक्ति प्रदान करते हैं। अतः सूर्य नमस्कार मंत्र जब पढ़े जाते हैं तो वे शरीर, मन व जीवन में शक्ति का संचार करते हैं। ऋषियों ने सूर्य नमस्कार की शारीरिक क्रिया के साथ ही इन मंत्रों के पाठ का भी विधान किया है जिससे इस क्रिया का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। स्वास्थ्य तीव्रता से सुधरता है और रोगों का समूल नाश होता है। साथ ही आध्यात्मिक प्रगति भी होने लगती है। पढ़ें सूर्य नमस्कार के मंत्र अर्थ सहित–

सूर्य नमस्कार के मंत्र पढ़ें – Surya Namaskar Mantra

  1. ॐ मित्राय नमः

सभी प्राणियों के मित्र सूर्य देव को प्रणाम है जो सबको निःस्वार्थ-भाव से अक्षय ऊर्जा देते हैं। इसी ऊर्जा से संपूर्ण धरा का भरण-पोषण होता है।

  1. ॐ रवये नमः

उद्भासित सूर्य भगवान को नमन है जिनके कारण चराचर प्रकाशमान है।

  1. ॐ सूर्याय नमः

पूरे जगत में सक्रियता के स्रोत भगवान आदित्य को प्रणाम है।

  1. ॐ भानवे नमः

संसार को प्रकाश से परिपूर्ण करने वाले सूर्य देव को प्रणाम है।

  1. ॐ खगाय नमः

आकाश में गतिशील सूर्य देव को प्रणाम है जिनके कारण समय की माप संभव होती है।

  1. ॐ पूष्णे नमः

जगत के सभी जीवों को पोषण देने वाले भगवान सूर्य को नमन है।

  1. ॐ हिरण्यगर्भाय नमः

ऊर्जा और प्राण के चमकते स्रोत भगवान आदित्य को अनेकानेक प्रणाम है।

  1. ॐ मरीचये नमः

प्रकाश-किरणों के स्वामी सूर्य भगवान को नमन है।

  1. ॐ आदित्याय नमः

देवी अदिति के पुत्र भगवान भास्कर को प्रणाम है।

  1. ॐ सवित्रे नमः

जीवन ऊर्जा से पूरे जगत को आलोढ़ित करने वाले सूर्य देव को नमन है।

  1. ॐ अर्काय नमः

पूजनीय अद्भुत शक्ति के स्वामी भगवान सूर्य को प्रणाम है।

  1. ॐ भास्कराय नमः

प्रकाश की ओर ले जाने में सक्षम परम शक्तिशाली सूर्य देव को प्रणाम है।

यह भी पढ़ें – सूर्य भगवान के 108 नाम

प्रत्येक आसन का एक मंत्र होता है जिसका स्मरण उस आसन को करते हुए किया जाता है। प्रतिदिन सूर्य नमस्कार के मंत्र स्मरण करते हुए सूर्य नमस्कार की क्रिया करना जीवन को रूपान्तरित कर देता है। पूर्वजों के इस दैवीय आशीर्वाद का लाभ अवश्य लें। इन मंत्रों के शब्दों को (Surya Namaskar Mantra lyrics) आप नीचे दिए बटन पर क्लिक करके download कर सकते हैं।

विदेशों में बसे कुछ हिंदू स्वजनों के आग्रह पर मंत्र (Surya Namaskar Mantra) को हम रोमन में भी प्रस्तुत कर रहे हैं। हमें आशा है कि वे इससे अवश्य लाभान्वित होंगे। पढ़ें यह मंत्र रोमन में–

Read Surya Namaskar Mantra

  1. oṃ mitrāya namaḥ
  2. oṃ sūryāya namaḥ
  3. oṃ sūryāya namaḥ
  4. oṃ bhānave namaḥ
  5. oṃ khagāya namaḥ
  6. oṃ pūṣṇe namaḥ
  7. oṃ hiraṇyagarbhāya namaḥ
  8. oṃ marīcaye namaḥ
  9. oṃ ādityāya namaḥ
  10. oṃ savitre namaḥ
  11. oṃ arkāya namaḥ
  12. oṃ bhāskarāya namaḥ

सन्दीप शाह

सन्दीप शाह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। वे तकनीक के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार को लेकर कार्यरत हैं। बचपन से ही जिज्ञासु प्रकृति के रहे सन्दीप तकनीक के नए आयामों को समझने और उनके व्यावहारिक उपयोग को लेकर सदैव उत्सुक रहते हैं। हिंदीपथ के साथ जुड़कर वे तकनीक के माध्यम से हिंदी की उत्तम सामग्री को लोगों तक पहुँचाने के काम में लगे हुए हैं। संदीप का मानना है कि नए माध्यम ही हमें अपनी विरासत के प्रसार में सहायता पहुँचा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी पथ
error: यह सामग्री सुरक्षित है !!