धर्म

ओम जय शिव ओंकारा – Om Jai Shiv Omkara Aarti

ओम जय शिव ओंकारा भगवान श्री शिव की विख्यात आरती है। सर्वत्यागी भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए इस आरती का गायन किया जाता है। आप भी पढ़ें व हृदय से गायन करें इस आरती का–

जय शिव ओंकारा हर शिव ओंकारा,
ब्रह्माविष्णु-सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥
जय शिव ओंकारा…

एकानन चतुरानन पंचानन राजे,
हंसासन गरुड़ासन वृषवाहन साजे॥
जय शिव ओंकारा…

दो भुज चार चतुर्भुज दश भुज ते सोहे,
तीनों रूप निरखता त्रिभुवन जन मोहे॥
जय शिव ओंकारा…

अक्षमाला बनमाला रुण्डमाला धारी,
त्रिपुरारि कंसारी करमाला धारी॥
जय शिव ओंकारा…

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघाम्बर अंगे,
सनकादिक ब्रह्मादिक भूतादिक संगे॥
जय शिव ओंकारा…

कर के मध्ये कमण्डलु चक्र त्रिशूल धर्ता,
जगकरता जगहरता जगपालन करता॥
जय शिव ओंकारा…

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका,
प्रणवाक्षर के मध्ये यह तीनों ही एका॥
जय शिव ओंकारा…

त्रिगुण शिव की आरती जो कोई नर गावे,
कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे
जय शिव ओंकारा…

विदेशों में बसे कुछ हिंदू स्वजनों के आग्रह पर ओम जय शिव ओंकारा आरती (Om Jai Shiv Omkara Aarti) को हम रोमन में भी प्रस्तुत कर रहे हैं। हमें आशा है कि वे इससे अवश्य लाभान्वित होंगे। पढ़ें ओम जय शिव ओंकारा की आरती रोमन में–

Read Om Jai Shiv Omkara Aarti

jaya śiva oṃkārā hara śiva oṃkārā,
brahmā-viṣṇu-sadāśiva, arddhāṃgī dhārā॥
jaya śiva oṃkārā…

ekānana caturānana paṃcānana rāje,
haṃsāsana garuḍa़āsana vṛṣavāhana sāje॥
jaya śiva oṃkārā…

do bhuja cāra caturbhuja daśa bhuja te sohe,
tīnoṃ rūpa nirakhatā tribhuvana jana mohe॥
jaya śiva oṃkārā…

akṣamālā banamālā ruṇḍamālā dhārī,
tripurāri kaṃsārī karamālā dhārī॥
jaya śiva oṃkārā…

śvetāmbara pītāmbara bāghāmbara aṃge,
sanakādika brahmādika bhūtādika saṃge॥
jaya śiva oṃkārā…

kara ke madhye kamaṇḍalu cakra triśūla dhartā,
jagakaratā jagaharatā jagapālana karatā॥
jaya śiva oṃkārā…

brahmā viṣṇu sadāśiva jānata avivekā,
praṇavākṣara ke madhye yaha tīnoṃ hī ekā॥
jaya śiva oṃkārā…

triguṇa śiva kī āratī jo koī nara gāve,
kahata śivānanda svāmī manavāṃchita phala pāve
jaya śiva oṃkārā…

ओम जय शिव ओंकारा (Om Jai Shiv Omkara Aarti) का गायन रोम-रोम को पुलकित कर देता है। शिव एक ओर जहाँ रुद्र हैं–रुलाने वाले–वहीं वे भोलेनाथ भी हैं। थोड़ी सी श्रद्धा भक्ति उन्हें प्रसन्न करने के लिए पर्याप्त है। यूँ तो शिव जी विधि-विधान नहीं देखते। वे देखते हैं तो केवल हृदय के भाव और पवित्र अन्तःकरण। फिर भी यह हम सभी का कर्तव्य है कि शास्त्रीय मर्यादा का पालन किया जाए। इसीलिए विधि-विधान शिव जी की आरती के लिए भी आवश्यक हैं। सर्वप्रथम “ॐ नमः शिवाय” मंत्र से तीन बार शिवजी को पुष्प चढ़ाएँ। इसके बाद घंटे आदि की ध्वनि के साथ विषम बत्तियाँ जलाकर उनसे शंकर जी की आरती (Om Jai Shiv Omkara) की जानी चाहिए। हर हर महादेव!

यह भी पढ़ें

केदारनाथ की आरतीदारिद्र्य दहन शिव स्तोत्रशिव चलीसाशिव गीताशिव रुद्राष्टक स्तोत्रशिव आवाहन मंत्रशिवरात्रि की आरतीकनकधारा स्तोत्रशिव स्वर्णमाला स्तुतिद्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्रसोमवार व्रत कथासोलह सोमवार व्रत कथासोम प्रदोष व्रत कथामेरा भोला है भंडारी12 ज्योतिर्लिंगआज सोमवार हैलागी लगन शंकराशिव से मिलना हैहर हर शंभू शिव महादेवाशिव समा रहे मुझमेंनमो नमो जी शंकरागंगा किनारे चले जानापार्वती बोली शंकर सेजय हो भोलेसब कुछ मिला रे भोलेमहाकाल की महाकालीशिव शंकर को जिसने पूजासुबह सुबह ले शिव का नामजय जय बाबा अमरनाथ बर्फानीसज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे मेंभोला भांग तुम्हारी मैं घोटत घोटत हारीशिवजी बिहाने चलेधुडु नचेयासब देव चले महादेव चलेसब कुछ मिला रे भोलाशंकर मेरा प्याराएक दिन वह भोले भंडारीहर हर महादेव शिवायआग लगे चाहे बस्ती मेंबोलो हर हर महादेवमेरा शिव सन्यासी हो गयाएक दिन मैया पार्वतीमैं शिव का हूं शिव मेरे हैंशंभू तेरी मायाहोली खेले मसानेभोलेनाथ की शादीतू महलों में रहने वालीबोलो हर हर हरशिव में मिलना हैऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ नेजाना पड़ेगा श्मशानशिव अमृतवाणीशिव रुद्राष्टक स्तोत्रशिव आवाहन मंत्रअमरनाथ मंदिरमेरे शंभू मेरे संग रहनानमो नमोबम लहरीओम शिवोहमकेदारनाथ मंदिर

सन्दीप शाह

सन्दीप शाह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। वे तकनीक के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार को लेकर कार्यरत हैं। बचपन से ही जिज्ञासु प्रकृति के रहे सन्दीप तकनीक के नए आयामों को समझने और उनके व्यावहारिक उपयोग को लेकर सदैव उत्सुक रहते हैं। हिंदीपथ के साथ जुड़कर वे तकनीक के माध्यम से हिंदी की उत्तम सामग्री को लोगों तक पहुँचाने के काम में लगे हुए हैं। संदीप का मानना है कि नए माध्यम ही हमें अपनी विरासत के प्रसार में सहायता पहुँचा सकते हैं।

2 thoughts on “ओम जय शिव ओंकारा – Om Jai Shiv Omkara Aarti

  • Thank you for sharing May Lord Shiva bless you.

    Reply
    • HindiPath

      रवि जी, टिप्पणी करके हमें प्रोत्साहित करने के लिए धन्यवाद। कृपया इसी तरह हमारा मार्गदर्शन करते रहें।

      Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी पथ
error: यह सामग्री सुरक्षित है !!